posted on : मई 12, 2022 8:06 अपराह्न
सतपुली । तहसील सतपुली के एकेश्वर के एनएच 534 पर केशरपुर के निकट संचालित अवैध हॉट मिक्स प्लांट को उपजिलाधिकारी सतपुली ने सीज कर दिया गया l साथ ही अवैध रूप से भंडारण समान को भी सीज कर दिया गया है l उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि केशरपुर में आरजीबी के द्वारा हॉट मिक्स प्लांट संचालित किया जा रहा था जिसकी जांच पर हॉट मिक्स प्लांट संचालित करने की अनुमति नहीं पाई गई । साथ ही अवैध रूप से भंडारण किए गए 2287 टन डस्ट एवं ग्रिट को भी सीज किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि यह हॉट मिक्स प्लांट पिछले 2 माह से बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था । इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार सतपुली सुविधा डोभाल और सर्वेक्षक खनन विभाग बालकृष्ण बहुगुणा भी मौजूद थे।




