शनिवार, मई 10, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंगीठी की गैस से दम घुटने पर महिला की मौत, बंद कमरे में अंगीठी का प्रयोग कितना खतरनाक

शेयर करें !
posted on : जनवरी 13, 2022 11:13 पूर्वाह्न

लोहाघाट: उत्तराखंड के विकास खंड के डैंसली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां महिला की अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। अंगीठी की गैस लगने से मौत होने का यह नया मामला नहीं है। पहाड़ में सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी या हीटर का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग रात में दरवाजे और खिड़कियां बंद कर अंगीठी जलाकर ही सो जाते हैं। इस गलती की कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ती है। बार-बार होने वाली इन घटनाओं के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

ताजा घटना में जान गंवाने वाली मृतका अपने ससुर के वार्षिक श्राद्ध में परिवार सहित मुंबई से गांव आई थी। बुधवार को स्थानीय श्मशान घाट में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की भाभी 41 वर्षीय उमा बिष्ट अपने पति गोपाल सिंह और दो बच्चों के साथ अपने ससुर ईश्वर सिंह के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने मुंबई से 31 दिसंबर को अपने पैतृक गांव आई थी। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद उमा ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो गई। बुधवार की सुबह स्वजन चाय देने के लिए उमा के कमरे में गए तो दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर स्वजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गए। जहां उमा अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। आनन फानन स्वजन उसे उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

वहीं उप जिला चिकित्सालय प्रभारी सीएमएस डा. जुनैद कमर ने बताया कि, बंद कमरे में अंगीठी का प्रयोग खतरे से खाली नहीं है। अंगीठी में कच्चे कोयले या लकड़ी का इस्तेमाल होता है। कोयला बंद कमरे में जल रहा हो तो इससे कमरे में कार्बन मोनोआक्साइड बढ़ जाता है और आक्सीजन का लेवल घट जाता है। कार्बन मोनोआक्साइड सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच कर खून में मिल जाती है। इससे खून में हीमोग्लोबिन का लेवल घट जाता है और अंत में इंसान की मौत हो जाती है।

सबसे दिक्कत वाली बात ये है कि कार्बन-मोनोऑक्साइड (CO) की कोई स्मेल नहीं आती। इसे सूंघने वाले को पता भी नहीं होता कि वो ज़हरीली गैस ले रहा है और नींद में ही उसकी मौत हो जाती है। इसलिए इस गैस को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ 2025 का रंगारंग आगाज़, पहले दिन लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और डीजे कशिश की प्रस्तुतियों ने समा बांधा
  • यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है – मोरारी बापू
  • बिना छाती खोले पहली बार हार्ट की बाईपास सर्जरी, एम्स के चिकित्सकों ने दिखाया कौशल, किया कमाल
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व रेड क्रॉस दिवस का आयोजन
  • सीओ श्रीनगर अनुज कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर कस्बे में पुलिस का चला डोर-टू-डोर सत्यापन व चेकिंग अभियान
  • जिन्होंने मांग का सिंदूर उजाड़ा, हमारी सेना नें उन्हें उजाड़ फेका – रेखा आर्या
  • पाक को मिल रहा करारा जवाब – कर्णवाल
  • हेमकुंड साहिब की तैयारियां समय पर – डीएम संदीप तिवारी
  • परीक्षा केंद्रों पर रहेगी धारा 163 लागू
  • बरसात से पूर्व पूरा करें स्लाइड जोन ट्रीटमेंट के कार्य – डीएम संदीप तिवारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.