सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 5 फरवरी बसंत पंचमी को नरेंद्र नगर राजमहल में होगी तय 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2022 6:12 अपराह्न
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 1 मार्च महाशिवरात्रि के दिन श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी
परंपरा अनुसार श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते है। इस बार 3 मई को है अक्षय तृतीया
देहरादून/ ऋषिकेश :  विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी  शनिवार 5 फरवरी को नरेंद्र नगर राजमहल में तय होगी। इसी दिन गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा का दिन निश्चित हो  जायेगा। उत्तराखंड चारधाम/श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना गाईड लाईन तथा ओमीक्रोन के प्रकोप को देखते कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित होगा। बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय करने हेतु  प्रात: 10 बजे से पूजा शुरू हो जायेगी।
इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सहित  बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भट्ट, उपाध्यक्ष किशोर पंवार,  मंदिर समिति के सभी सदस्यगण  मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह,  धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, पं कृष्ण प्रसाद उनियाल  सहित डिमरी धार्मिक केंद्रीय केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर में पूजा के पश्चात  पंचायत प्रतिनिधि तेल कलश गाडू घड़ा  को  बसंत पंचमी के दिन नरेंद्र नगर राजमहल को सौंपेंगे। तथा निर्धारित तिथि पर राजमहल में पिरोये गये तिलों के तेल को पंचायत के प्रतिनिधि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाते है। तिलों के इस तेल से भगवान श्री बदरीविशाल का अभिषेक किया जाता है।
इसी तरह श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन 1 मार्च मंगलवार को  पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी। परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 3 मई को खुलेंगे। श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय की औपचारिक घोषणा  धामों के तीर्थ पुरोहितों   एवं गंगोत्री तथा   यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा यमुना जयंती एवं हिंदू नव संवत्सर के अवसर पर की जायेगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत
  • रूडकी : रहमतपुर में संघ का पथ संचलन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों का फूलवर्षा से स्वागत
  • यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर जन सामान्य मंच की बैठक, ‘काला कानून’ बताते हुए विरोध का ऐलान
  • डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया
  • श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज, सेना और ट्रस्ट की संयुक्त टीम ने किया पैदल मार्ग का निरीक्षण
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ धाम की तैयारियों पर सवाल, विधायक बुटोला ने जताई नाराजगी
  • खतरनाक चट्टान से उतरने को मजबूर महिलाएं, सिंहधार वार्ड में पुश्तैनी रास्ता टूटा, ग्रामीणों में आक्रोश
  • “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान” अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 73 लोगों ने किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.