शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बसंत पंचमी को तय होगी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

सोमवार को गाडूघड़ा ( तेल- कलश) योगबदरी पांडुकेश्वर से पूजा अर्चना पश्चात श्री नृसिंह मंदिर होते हुए डिम्मर ( चमोली) रवाना

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2024 6:35 अपराह्न
 
 पांडुकेश्वर/ जोशीमठ ( चमोली)/ ऋषिकेश : बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि तय करने की  प्रक्रिया में आज गाडूघड़ा ( तेल- कलश) योग बदरी पांडुकेश्वर तथा  श्री नृसिंह मंदिर  जोशीमठ  पूजा अर्चना  के पश्चात श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर  डिम्मर  रवाना हो गया। कल मंगलवार शाम को तेल कलश मंदिर समिति के चंद्रभागा विश्राम गृह ऋषिकेश पहुंच जायेगा। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  खुलने की तिथि नरेंद्र नगर स्थित राजदरबार में  बसंत पंचमी बुधवार 14 फरवरी  को  तय होनी है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के कार्यक्रम हेतु मंदिर समिति  ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने तैयारियों के संबंध में निर्देश जारी किये हैं।
ज्ञातब्य है कि 14 फरवरी को ही श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत  द्वारा  गाडू घड़ा राजमहल को सौंपा जायेगा बाद में  राजमहल से गाडू घड़ी में  तिलों का तेल पिरोकर  कपाट खुलने से पूर्व बदरीनाथ धाम पहुंचता है । कपाट खुलने के बाद यह तेलकलश भगवान बदरीविशाल के नित्य अभिषेक हेतु प्रयोग में लाया जाता है।
 बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि धार्मिक रस्म के अंतर्गत आज सोमवार  को  योगबदरी पांडुकेश्वर  तथा श्री नृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना  एवं  दिन के भोग के बाद श्री   डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधि  गाडू घड़ा के साथ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर को रवाना हो गये।  योग बदरी पा़डुकेश्वर  में श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी तथा बदरीनाथ धाम के वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने  पूजा-अर्चना संपन्न की।  इसके बाद  बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने गाडू घड़ा तथा डिमरी पंचायत प्रतिनिधियों को  श्री नृसिंह मंदिर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कुबेर देवरा समिति पदाधिकारी एवं महिला मंगल दल पांडुकेश्वर के पदाधिकारी  एवं सदस्य मौजूद रहे।
योग बदरी पांडुकेश्वर में पूजा अर्चना पश्चात  आज दिन में गाडू घड़ा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचा तथा श्री नृसिंह मंदिर तथा श्री वासुदेव मंदिर, नव दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना  दिन के भोग के बाद गाडू घड़ा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर को प्रस्थान हुआ।कल 13 फरवरी  प्रात: को तेलकलश डिम्मर ( चमोली) से शाम तक मंदिर समिति के चंद्रभागा स्थित धर्मशाला पहुंचेगा तथा 14 फरवरी  बसंत पंचमी को तेलकलश राजमहल नरेंद्र नगर पहुंचेगा। बसंत पंचमी को  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो जायेगी इसी दिन गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा की भी तिथि तय होगी।तथा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व गाडू घड़ा तेलकलश श्री नृसि़ह मंदिर, योग बदरी पांडुकेश्वर होते हुए श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जायेगा।
आज इस कार्यक्रम के अवसर  बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, कुबेर देवरा समिति पदाधिकारी अनूप भंडारी, राजेश मेहता, डिमरी पंचायत सदस्य संजय डिमरी, ज्योतिष डिमरी श्रीमद्भागवत कथा व्यास आचार्य भुवन चंद्र उनियाल, सुभाष डिमरी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट एवं विवेक थपलियाल, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत,संदेश मेहता, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, परमेश्वर डिमरी, प्रबंधक भूपेंद्र राणा अजय सती, अनसुया नौटियाल, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में करें समायोजित : सीएम धामी
  • टिहरी : देवरीतल्ली से “जी राम जी योजना” का आगाज, अब ग्रामीण श्रमिकों को मिलेंगा 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी
  • नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पीसी ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान, सीएम धामी के “ऊर्जा प्रदेश” के सपने को देंगे नई रफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबा गिरने से हादसा टला, एसडीआरएफ ने एक ही परिवार के 06 लोगों को सकुशल निकाला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.