गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजमहल में तय होगी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2024 6:14 अपराह्न
 
ऋषिकेश/ नरेंद्रनगर/ देहरादून : विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी बुधवार 14 फरवरी को  नरेंद्रनगर (टिहरी)  में विधि- विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी। महाराजा मनुजयेंद्र शाह सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की  उपस्थिति में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल श्री बदरीथ धाम के कपाट खुलने तिथि का विनिश्चय करेंगे और महाराजा कपाट खुलने की तिथि की घोषणा करेंगे।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरागत रूप से राजमहल नरेंद्र नगर में तय होने के लिए 14 फरवरी को प्रात: दस बजे से  धार्मिक समारोह शुरू हो जायेगा पूजा- अर्चना, पंचाग गणना पश्चात  दोपहर तक कपाट खुलने की घोषित हो जायेगी इसी दिन तेलकलश यात्रा की भी तिथि तय हो जायेगी। श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु प्रयुक्त होनेवाले तेलकलश  को श्री  योग बदरी पांडुकेश्वर एवं श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा के पश्चात 14 फरवरी को राजमहल के सुपुर्द करेंगे। कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम में  बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर समिति सदस्यगण, डिमरी केंद्रीय पंचायत पदाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल आदि मौजूद रहेंगे।
वहीं श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार 8 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल श्री ओकारेश्वर मंदिर उखीमठ( रूद्रप्रयाग) में विधि-विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी इसी दिन श्री केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जायेगा। इस वर्ष अक्षय तृतीया  शुक्रवार 10 मई को है परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते है।  अप्रैल माह में श्री गंगोत्री मंदिर समिति एवं श्री यमुनोत्री मंदिर समिति श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के  विधिवत कपाट खुलने की तिथि  एवं समय का ऐलान करेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.