रुड़की । राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को श्रम मामलों की स्थाई संसदीय समिति में सदस्य नामित किए जाने पर आज रुड़की में उनका मेयर गौरव गोयल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि देश के सामने आज आंतरिक व विदेशी शक्तियां भी मुंह बाएं खड़ी है परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ठोस नीतियों के कारण आज तमाम विध्वंस शक्तियों का मुकाबला करने में देश के जवान पूरी मुस्तैदी से अपने कार्यों में डटे हुए हैं।देश आज आत्मनिर्भर होकर एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर विश्व के विकासशील देशों की श्रेणी में है।इस अवसर पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधु,भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, पार्षद डा.नवनीत शर्मा, सावित्री मंगला,रमेश जोशी, संजय कश्यप,राजन गोयल आदि ने भी सांसद नरेश बंसल का स्वागत किया।




Discussion about this post