मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश को मिले 91-FM ट्रांसमीटर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी को भी दी सौगात

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2023 1:05 अपराह्न

 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इनमें उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला भी शामिल है। FM शुरू होने से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में सालों से बंद पड़े रेडियो कार्यालय के दिन भी बहुरेंगे। इससे 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में FM रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरूआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं। ‘मन की बात’ का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से और सामूहिक कर्तव्यशक्ति से जुड़ा रहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निरंतर तकनीक के लोकतंत्रीकरण के लिए काम कर रही है। भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी ना हो। आधुनिक तकनीक तो सभी के लिए उपयोगात्मक और अफोर्डेबल बनाना, इसका एक बड़ा माध्यम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में देश में जो तकनीकी क्रांति हुआ है, उसने रेडियो और विशेषकर FM को नए अवतार में गढ़ा है। इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं, बल्कि ऑनलाइन FM और पोडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है। यानी डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है। उन्होंने कहा कि FM ट्रांसमिशन से बन रही इस कनेक्टिविटी का एक और आयाम है। देश की सभी भाषाओं और विशेषतौर पर 27 बोलियों वाले इलाकों में इन FM ट्रांसमिशन्स से प्रसारण होगा। इसका मतलब ये कनेक्टिविटी सिर्फ संवाद के साधन को ही आपस में नहीं जोड़ती बल्कि लोगों को भी जोड़ती है।

PMO ने एक बयान में कहा कि सरकार देश में एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर के 84 जिलों में 100 वाट के 91 नए एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किए गए हैं। एफएम ट्रांसमीटर का विस्तार विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रेडियो संपर्क बढ़ाने के लिए किया गया है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। PMO ने कहा कि आकाशवाणी की FM सेवा के इस विस्तार के बाद करीब ऐसे दो करोड़ लोगों तक रेडियो सेवाओं की पहुंच हो सकेगी, जो अभी तक इससे वंचित रहे हैं। साथ ही लगभग 35,000 वर्ग किमी क्षेत्र में एफएम रेडियो कवरेज का विस्तार होगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, 24 घंटे में नानकमत्ता हत्याकांड का खुलासा, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
  • अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
  • देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी कर रही है आयोजन
  • आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, प्लॉट विवाद में तीन दिन का अल्टीमेटम, गड्ढामुक्त सड़कों की जमीनी जांच के निर्देश; गुणवत्ता में कमी पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • REAP परियोजना से हेमा नेगी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 10 लाख की मसाला यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, लालढांग में हर माह 60 हजार रुपये का कारोबार
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन – मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.