मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने दुगड्डा, डाडामंडी, यमकेश्वर सहित नीलकंठ एमआरपी सेंटर का किया औचक निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2026 12:38 पूर्वाह्न

पौड़ी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने दुगड्डा, डाडामंडी, यमकेश्वर क्षेत्र सहित एमआरपी सेंटर नीलकंठ का भ्रमण कर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, आपातकालीन एवं प्रसव सेवाओं तथा आवश्यक औषधियों की उपलब्धता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में सीएमओ ने पीएचसी दुगड्डा का कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पीएचसी डाडामंडी, पीएचसी पोखाल, पीएचसी भृगुखाल, सीएचसी यमकेश्वर, पीएचसी लक्ष्मणझूला, पीएचसी द्विउली तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर कस्याली, ठांगर, बड़ैथ एवं पोखाल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई व्यवस्था नियमित एवं बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने तथा जरूरतमंद मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रसव केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी रखने के साथ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए भी कहा।

उन्होंने औषधि भंडार का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर एवं अन्य मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं प्रभावी रहें, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुगम और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला समन्वयक शुभम, कनिष्ठ अभियंता आयुष एवं कनिष्ठ सहायक प्राची उपस्थित रहे।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मौज-मस्ती के लिए चुराई स्कूटी, पहचान छिपाने को बदला रंग
  • पांच स्कूलों में औचक पहुंचे सीईओ आकाश सारस्वत, परखी पढ़ाई और अनुशासन व्यवस्था
  • पिथौरागढ़ में 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक व्यक्ति की मौत
  • कमीशनखोरी के आरोपों पर खजान दास का बड़ा बयान, साबित हुआ तो इस्तीफे के साथ ही आत्महत्या भी करूंगा…! 
  • देहरादून में सनसनीखेज बारदात : पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने पुलिस को किया फोन, फिर हुआ फरार
  • बिना बारिश आधी रात आया सैलाब, 15 परिवारों के घर-दुकानों में घुसा पानी और मलबा
  • बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन का कहर, 6 की मौत
  • सैन्यधाम का हिसाब दो, खर्च और निर्माण प्रगति सार्वजनिक करे सरकार – कांग्रेस
  • आगामी उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय हुए हरीश रावत
  • तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.