मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार को भेजा पत्र, गौशाला निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग और पशुओं की व्यवस्था की जांच को लेकर मांगा जवाब

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2023 6:42 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने कोटद्वार नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर काशीरामपुर स्तिथ गौशाला में हो रही अनियमितताओं की जांच करने को कहा है जिसको लेकर आज उनके द्वारा आयुक्त को पत्र भेजा गया है।उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल द्वारा नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार को भेजे पत्र में लिखा हैं कि संज्ञान में आया है कि नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को शरण दिए जाने हेतु शासन द्वारा काशीरामपुर तल्ला में गौशाला के निर्माण हेतु नगर निगम, कोटद्वार को धनराशि उपलब्ध करायी थी, किन्तु नवनिर्मित गौशाला के निर्माण में बहुत सी खामियां संज्ञान में आयी है तथा गौशाला में विद्युत / पानी का संयोजन तक नहीं हुआ है।
पत्र में यह भी लिखा है कि जिस स्वयं सेवी संस्था को उक्त गौशाला के संचालन का दायित्व दिया गया, उसका अनुबंध ही दोषपूर्ण बताया गया है, क्योंकि अनुबंध में गौशाला में शरणांगत गौवंश के भरण-पोषण पर होने वाले व्यय की कोई व्यवस्था का उल्लेख नहीं है, जिससे संबंधित संस्था से गौशाला में शरणांगत गौवंश का सरंक्षण नहीं हो पा रहा है तथा गौशाला में शरणांगत गौवंश के भरण-पोषण के लिए चारा-दाने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण गौवंश की स्थिति दयनीय है तथा बहुत से गौवंश की मृत्यु होने की भी बात संज्ञान में आयी है।
उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल द्वारा भेजे पत्र में यह भी लिखा हैं कि उक्त गौशाला के निर्माण में हुयी अनियमितताओं एवं धन के दुरूपयोग की जांच कराने के साथ-साथ गौशाला के संचालन का दायित्व या तो नगर निगम स्वयं करें या जिस स्वयं सेवी संस्था को इसके संचालन का दायित्व दिया जाय, उसे प्रतिदिन गौवंश के भरण-पोषण पर होने ज्वाले व्यय का भुगतान नगर निगम द्वारा स्वयं किया जाय। उक्त के अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत आज भी बहुत से गौवंश सड़कों पर विचरण कर रहे हैं, उन्हें भी उक्त गौशाला अथवा अन्यत्र शरण दिलाये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा कृत कार्यवाही से आयोग कार्यालय को भी अवगत करायें।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता, महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम
  • कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
  • लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान
  • ग्रोथ सेंटरों को बाजार से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने तय किया रोडमैप
  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • गांव की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, हरगढ़ शिविर में शिकायतों का हुआ समाधान
  • 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जन संवाद कार्यक्रम में डीएम विशाल मिश्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 21 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • बारिश बनी आफत : यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.