शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नंदा देवी में फिर शुरू होगा वैज्ञानिक मिशन, जैव विविधता अनुश्रवण अभियान 2026 का बिगुल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2026 5:45 अपराह्न

ज्योतिर्मठ । विश्व धरोहर नंदा देवी नेशनल पार्क की जैव विविधता और इसके संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र के रहस्यों को खंगालने के लिए ‘नंदा देवी नेशनल पार्क जैव विविधता अनुश्रवण अभियान 2026 का बिगुल बज चुका है। हर एक दशक के अंतराल पर होने वाला यह महत्वपूर्ण वैज्ञानिक मिशन इस वर्ष रवाना होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है। इससे पूर्व वर्ष 2015 में इस दल ने नंदा देवी के दुर्गम भीतरी क्षेत्रों का सफलतापूर्वक अध्ययन किया था।

वन विभाग की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस 12-दिवसीय चुनौतीपूर्ण अभियान की सफलता के लिए दल के सदस्यों को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली स्थित आईटीबीपी के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान में कठोर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों, हाड़ कपा देने वाली ठंड और दुर्गम चढ़ाइयों के बीच खुद को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक कार्यों को अंजाम देने के लिए दल को ‘सर्वाइवल स्किल’ और पर्वतारोहण की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसमें शामिल विशेषज्ञों का साझा अनुभव है। अभियान दल में आईटीबीपी (ITBP), एसडीआरएफ (SDRF) के जांबाजों के साथ भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI), जी.बी. पंत संस्थान (कोसी-कटारमल) और वन विभाग के वैज्ञानिक कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आईटीबीपी के कुशल मार्गदर्शन में चल रही यह ट्रेनिंग टीम को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बना रही है।

यह दल हिमालय के कोर जोन (भीतरी क्षेत्रों) में जाकर बदलती जलवायु के बीच दुर्लभ वनस्पतियों, लुप्तप्राय वन्यजीवों और पारिस्थितिक तंत्र में आए बदलावों का वैज्ञानिक डेटा जुटाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में 10 साल बाद होने वाला यह सर्वेक्षण न केवल हिमालयी संपदा के संरक्षण में मददगार होगा, बल्कि भविष्य की आपदा प्रबंधन नीतियों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक निर्णायक मील का पत्थर साबित होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियों को अंतिम रूप
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे को मिली गति, SDM ने रौता गांव में खेतों पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम जनदर्शन : न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार, रोजगार से लेकर बिल एवं ऋणमाफी तक एक छत के नीचे मौके पर ही
  • हाई कोर्ट का RBI को आदेश : जब्त की गई ₹14.15 लाख की पुरानी करेंसी बदलें
  • धामी सरकार की पहल : ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग; प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी
  • पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण – सीएम धामी
  • लघु फिल्म ‘मैदान’ 18 अप्रैल को होगी रिलीज, UK13 टीम द्वारा निर्मित वास्तविक जीवन से प्रेरित संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी
  • पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से राहत, असम केस में एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, नकदी विवाद के बाद उठाया कदम
  • कोटद्वार : खाकी ने निभाया बेटे का फर्ज, बुजुर्ग को दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.