गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

38वें राष्ट्रीय खेल में रोइंग प्रतियोगिता का शानदार समापन, मध्य प्रदेश और सर्विसेज का दबदबा

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 6, 2025 4:13 अपराह्न
देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत आयोजित रोइंग प्रतियोगिता का आज शानदार समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 3 से 5 फरवरी तक उत्तराखंड के कोटी कॉलोनी, टिहरी स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली गई। इस रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश और सर्विसेज की टीमों का दबदबा देखने को मिला, जिन्होंने कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए।  

ग्रुप A फाइनल में मध्य प्रदेश का जलवा  

मध्य प्रदेश की टीम ने ग्रुप A फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते। लाइटवेट महिलाओं की डबल स्कल्स स्पर्धा में मध्य प्रदेश की पूनम और रुक्मणि की जोड़ी ने 07 : 51.96 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला सिंगल स्कल्स में खुशप्रीत कौर ने 08 : 40.35 के समय के साथ स्वर्ण अपने नाम किया।   पुरुषों की कोक्सलेस पेयर स्कल्स स्पर्धा में मध्य प्रदेश के मनमोहन और भीम सिंह की जोड़ी ने 07 : 11.40 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।  महिला कोक्सलेस फोर स्कल्स में केरल की रोज़ मरिया जोशी, वर्षा, अश्वती और मीनाक्षी की टीम ने 07 : 33.18 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, हरियाणा की टीम ने महिलाओं की डबल स्कल्स स्पर्धा में सुमन देवी और किरण की जोड़ी के दम पर 07 : 52.9 मिनट के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।  

 ग्रुप B फाइनल में सर्विसेज टीम का दबदबा  

ग्रुप B फाइनल में सर्विसेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लाइटवेट पुरुषों की डबल स्कल्स स्पर्धा में सर्विसेज के उज्ज्वल कुमार और अजय त्यागी ने 06 : 43.80 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की सिंगल स्कल्स स्पर्धा में सर्विसेज के बलराज पंवार ने 07 : 26.68 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पुरुषों की कोक्सलेस फोर स्कल्स में सर्विसेज की टीम (सन्नी कुमार, इकबाल सिंह, बाबूलाल यादव और योगेश कुमार) ने 06 : 25.08 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की क्वाड्रुपल स्कल्स स्पर्धा में मध्य प्रदेश की संतोष यादव, पूनम, खुशप्रीत कौर और रुक्मणि की टीम ने 07 : 08.40 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर की 20 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। शानदार लोकेशन और बेहतरीन प्रतिस्पर्धा के चलते यह इवेंट बेहद सफल रहा।

विजेताओं की पूरी सूची

ग्रुप A फाइनल

 लाइटवेट महिला डबल स्कल्स :   

  •     स्वर्ण : मध्य प्रदेश (पूनम & रुक्मणि) – 07 : 51.96  
  •     रजत : हरियाणा (सविता & दीक्षा) – 07 : 58.10  
  • कांस्य : मेघालय (बी. अनाधी & किरण देवी) – 08 : 01.52  

महिला सिंगल स्कल्स

  • स्वर्ण : मध्य प्रदेश (खुशप्रीत कौर) – 08 : 40.35  
  •  रजत : महाराष्ट्र (मृण्मयी निलेश) – 08 : 47.66  
  •     कांस्य : अंडमान निकोबार (अमृता मिंज) – 08 : 48.18  

पुरुष कोक्सलेस पेयर स्कल्स

  • स्वर्ण : मध्य प्रदेश (मनमोहन & भीम सिंह) – 07 : 11.40  
  •     रजत : उत्तर प्रदेश (पुनीत कुमार & मोहम्मद आदिल) – 07 : 15.52  
  •     कांस्य : उत्तराखंड (जसवीर सिंह & हरिंदर सिंह) – 07 : 24.23  

महिला कोक्सलेस फोर स्कल्स

  • स्वर्ण : केरल (रोज़ मरिया जोशी, वर्षा, अश्वती, मीनाक्षी) – 07 : 33.18  
  •     रजत : ओडिशा (सोनाली स्वैन, निकिता ध्यानेश्वर, अविनाश कौर, झरना हस्ती) – 07 : 38.66  
  •     कांस्य : तमिलनाडु (भगवती, मधुमिता, अकिलंदेश्वरी, रोज मस्टिका) – 07 : 46.37  

पुरुष क्वाड्रुपल स्कल्स

  • स्वर्ण : सर्विसेज (करमजीत सिंह, सलमान खान, जाकर खान, अरविंद सिंह) – 06 : 11.05  
  •     रजत : हरियाणा (लक्ष्य, अजय, रवि, मनजीत कुमार) – 06 : 16.22  
  •     कांस्य : मध्य प्रदेश (सुशील, कौशलेश प्रताप सिंह, राहुल, नितिन देओल) – 06 : 20.72  

महिला डबल स्कल्स

  • स्वर्ण : हरियाणा (सुमन देवी & किरण) – 07 : 52.9  
  •     रजत : केरल (गौरी नंदक & सानिया जे कृष्णा) – 07 : 59.80  
  •     कांस्य : मणिपुर (थंगजम प्रिया देवी & हाओबिजम) – 08 : 01.18  

ग्रुप B फाइनल

लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स :   

  •     स्वर्ण : सर्विसेज (उज्ज्वल कुमार & अजय त्यागी) – 06 : 43.80  
  •     रजत : हरियाणा (लक्ष्य & रोहित) – 06 : 45.15  
  •     कांस्य : मध्य प्रदेश (नितिन देओल & सुशील) – 07 : 02.66  

पुरुष सिंगल स्कल्स

  • स्वर्ण : सर्विसेज (बलराज पंवार) – 07 : 26.68  
  •     रजत : उत्तराखंड (नवदीप सिंह) – 07 : 41.17  
  •     कांस्य : महाराष्ट्र (गुरु प्रताप सिंह) – 08 : 04.01  

महिला कोक्सलेस पेयर स्कल्स

  • स्वर्ण : मध्य प्रदेश (गुरुबानी कौर & दिलजोत कौर) – 08 : 09.45  
  •     रजत : केरल (विजिना मोल & एलीना एंटो) – 08 : 18.53  
  •     कांस्य : पंजाब (जैस्मीन कौर & जशनप्रीत कौर) – 08 : 23.71  

पुरुष कोक्सलेस फोर स्कल्स

  • स्वर्ण : सर्विसेज (सन्नी कुमार, इकबाल सिंह, बाबूलाल यादव, योगेश कुमार) – 06 : 25.08  
  •     रजत : उत्तराखंड (आशीष गोलियां, सौरव कुमार, नीरज, रवि) – 06 : 34.43  
  •     कांस्य : मध्य प्रदेश (अनिल कुमार, अंकुश, संकित, भानुप्रताप सिंह) – 06 : 44.39  

महिला क्वाड्रुपल स्कल्स

  • स्वर्ण : मध्य प्रदेश (संतोष यादव, पूनम, खुशप्रीत कौर, रुक्मणि) – 07 : 08.40  
  •     रजत : हरियाणा (सुमन देवी, किरण, पवित्रा, दीक्षा) – 07 : 14.45  
  •     कांस्य : केरल (अन्ना हेलेन जोसेफ, गौरी नंदक, सानिया जे कृष्णा, अश्विनी कुमारन) – 07 : 18.06  

पुरुष डबल स्कल्स

  • स्वर्ण : सर्विसेज (कुलविंदर सिंह & जसपिंदर सिंह) – 06 : 44.67  
  •     रजत : ओडिशा (सतनाम सिंह & परमिंदर सिंह) – 06 : 47.93  
  •     कांस्य : मध्य प्रदेश (प्रभाकर सिंह & रोबिन) – 06 : 59.50
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल – पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर
  • आर्य समाज स्थापना दिवस पर रामनगर में हवन-यज्ञ, आचार्य बिहारी लाल ने बताए धर्म के दस लक्षण
  • एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, तकनीकी कौशल पर हुआ बौद्धिक सत्र
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का शुभारंभ
  • सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
  • बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार, मास्टर प्लान के तहत फेज 1 के निर्माण कार्य हुए पूर्ण, फेज 2 के निर्माण कार्य गतिमान
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू
  • नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
  • शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में रोजगार के अवसरों पर व्याख्यान
  • कृष्णा नगर में संस्कृति ब्राइट पब्लिक स्कूल का शुभारंभ, विधायक वीरेंद्र जाति ने किया उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.