शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना आयोग का मूल उद्देश्य – राज्य सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2026 3:07 अपराह्न
  • स्वयं को पीड़ित की स्थिति में रखकर उनकी समस्याओं का समाधान करें प्रथम अपीलीय अधिकारी – राज्य सूचना आयुक्त
चमोली : उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सभागार, चमोली में जनपद स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत बनाने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए सूचना आयुक्त ने कहा कि आयोग का मूल उद्देश्य सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सूचनाओं का समयबद्ध एवं सरल रूप से उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी लोक सूचना अधिकारियों से ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि यदि सूचना उपलब्ध होने के बावजूद समय पर सूचना प्रदान नहीं की जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
सूचना आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा स्वयं को पीड़ित की स्थिति में रखकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूचना के प्रभावी प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाया जाए, ताकि आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
उन्होंने अपीलीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरटीआई से संबंधित प्रकरणों की प्रत्येक 15 दिन में नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं को जिम्मेदारीपूर्वक उपलब्ध कराया जाए, जिससे लंबित प्रकरणों को समाप्त किया जा सके और प्रथम अपील स्तर पर ही अधिकांश मामलों का निस्तारण हो सके।सूचना आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति सूचना के अधिकार अधिनियम का दुरुपयोग कर रहा है तो संबंधित अपीलीय अधिकारी आवश्यक साक्ष्य संकलित कर सूचना आयोग को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बैठक में वितरित की गई पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन करने की भी अपील की, ताकि सूचना के अधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों द्वारा आरटीआई से संबंधित अपनी शंकाएं सूचना आयुक्त के समक्ष रखी गईं, जिनका उन्होंने क्रमवार समाधान किया।
बैठक उपरांत जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से सूचना आयुक्त महोदय को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर डीएफओ सर्वेश दुबे, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, पीडी आनंद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.