शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ  की स्थिति का जायजा लेकर लौटा सेना का दल, 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2023 12:31 पूर्वाह्न

गोविंदघाट (चमोली)। इस यात्रा काल में हेमकुंड साहित और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को खुलने है। यात्रा मार्ग पर 10 फीट से अधिक बर्फ जमीं हुई है। जिसको हटाने का कार्य 20 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर बर्फ की स्थिति को जानने के लिए सेना के अधिकारियों को एक दल हेमकुंड साहिब गया था जिसने वहां की स्थिति का जायजा लिया। 

रविवार को एक बयान जारी करते हुए गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 20 मई 2023 से आरंभ होने जा रही है। प्रतिवर्ष यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर मार्ग बनाने का कार्य भारतीय सेना के जवान ही करते हैं। ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर अमन आनंद ऑफिसर कमांडर कर्नल सुनील यादव (418 इंडीपेन्डेन्ट इंजीनियर कोर) की देखरेख में कैप्टन मानिक शर्मा, सूबेदार मेजर नेकचंद एवं हवलदार हरसेवक सिंह पैदल यात्रा मार्ग एवं बर्फ की स्थिति जानने के लिये श्री हेमकुण्ट साहिब गए। हेमकुण्ट साहिब से पहले अटलाकोटी ग्लेशियर है जहां पर 10 फीट के करीब बर्फ जमी है। श्री हेमकुण्ट साहिब में भी आठ से 12 फुट तक बर्फ है। सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका है।

उन्होंने बताया कि मौसम की परिस्थिति को देखते हुए भारतीय सेना के जवानों ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया है कि 20 अप्रैल से बर्फ कटान और  मार्ग बनाने का कार्य सेना की ओर से प्रारंभ कर दिया जाएगा। 20 मई  से शुरू होने वाली यात्रा में किसी भी प्रकार व्यवधान और विघ्न नहीं आएगा एवं श्रृद्धालु सुखद ढंग से निर्विघ्न यात्रा करके गुरूघर का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। गोविंद घाट गुरूद्वारा के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने भी घांघरिया जाकर ट्रस्ट गुरुद्वारे का निरिक्षण किया। 15 अप्रैल से ट्रस्ट के सेवादार एवं अन्य कारीगर इत्यादि यात्रा की तैयारी के लिए घांघरिया गुरूद्वारे के लिये प्रस्थान कर देगें ताकि समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएं एवं भारतीय सेना के ठहरने और लंगर की व्यवस्था की जा सके। इसके अलावा लोनिवि विभाग के अंतर्गत 70 मजदूर पुलना से घांघरिया तक पैदल मार्ग पर सुधारीकरण का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना भी यात्रा को लेकर  पूर्ण रूप से नजर बनाए हुए हैं एवं समय-समय पर दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.