सोमवार, नवम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार प्रेस क्लब की वार्षिक पत्रिका “मालिनी प्रवाह” का हुआ विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा – कण्वाश्रम के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 9, 2025 8:21 अपराह्न
कोटद्वार : कोटद्वार प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ‘मालिनी प्रवाह’ का विमोचन समारोह एक निजी होटल में आयोजित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार तथा कोटद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्द्र मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह की मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण तथा विशिष्ट अतिथि  लैन्सडाऊन विधानसभा के विधायक महन्त दिलीप रावत थे। आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिक्षक कुलदीप मैन्दोला ने स्वस्तिवाचन किया तथा कोटद्वार प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा मंचाशीन अतिथियों का स्वागत फूलमाला, गुलदस्ता तथा पौधा भेंट कर किया। कोटद्वार प्रेस क्लब के सचिव सुभाष चन्द्र नौटियाल ने कार्यक्रम में शामिल सभी जनों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। तत्पश्चात वार्षिक पत्रिका ‘मालिनी प्रवाह’ का विधिवत विमोचन किया गया। पत्रिका की समीक्षा शिक्षक डाॅ पद्मेश बुडाकोटी ने की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पत्रिका प्रकाशन के लिए प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी, कण्वाश्रम का विकास के लिए उन्होंने सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने ने कहा कि, सामूहिक भागीदारी से जनमुद्दों का हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए पुरजोर कोशिश जारी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार प्रेस क्लब को प्रकाशन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,आज समाज में प्रेस की भूमिका बेहद महत्पूर्ण है और प्रिंट मीडिया का तो इसमें विशेष योगदान है। कहा कि पत्रिका के माध्यम से जिन मुद्दों को उठाया गया है वो सराहनीय है और सभी को एकजुट होकर कोटद्वार और प्रदेश के विकास के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे।
लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है लेकिन पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है। कहा कि पत्रकारों द्वारा कण्वाश्रम विकास को लेकर जो चिंता जाहिर की गई है वो वाजिब है। लेकिन इसको पहचान दिलाने के लिए सरकार के साथ ही स्थानीय लोगों को भी आगे आना होगा। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने प्रतिभाग करते हुए कण्वाश्रम के विकास पर जोर दिया।

कार्यक्रम में दो विभूतियां हुई सम्मानित 

विमोचन कार्यक्रम में दो विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। वयोवृद्ध पत्रकार योगेश पांथरी को समाज में उनके विशिष्ठ योगदान के लिए मालिनी प्रवाह साहित्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया तथा आकाशवाणी के पूर्व निदेशक चक्रधर कण्डवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान के लिए पत्रकारिता रत्न सम्मान से सम्मानित भी किया गया। 
इस अवसर पर डाॅ अनुराग शर्मा, रंजना रावत, सुंदरलाल जोशी, योगेश धस्माना, विजय माहेश्वरी, प्रदीप बडोला, अनिल नवानी, अजय खंतवाल, आशीष बलोधी, चंद्रेश लखेड़ा, राजेश सेमवाल, शराफत अली, दीपक सुयाल, कमल बिष्ट, विवेक बनियाल, दिनेश पाल गुसांई, चंद्रजीत बिष्ट, अरविंद दुदपुड़ी, पंकज पसबोला, अनुसूया प्रसाद डंगवाल, गीता सिंह, राजेन्द्र पन्त, डाॅ रमाकांत कुकरेती, कमल बहादुर, श्याम क्षेत्री, विश्वजीत बड़थ्वाल, रणवीर सिंह चौहान, राकेश  लखेड़ा, मनोज सिंह, जे. पी. बहुखण्डी, जगदम्बा प्रसाद उनियाल, दीपक गौड़, रूपेश डोबरियाल, अंजना गोयल, पं सूर्य प्रकाश, पं सूरज कुकरेती, प्रवेश चन्द्र नवानी, सुनील नवानी, चन्द्र प्रकाश नैथाणी, ललन बुडाकोटी, राकेश मोहन ध्यानी, विकास देवरानी, विकास आर्य, ए. के. नवानी, डाॅ श्रीविलास बुडाकोटी, शीला भारती, शिव प्रकाश कुकरेती, अमित सजवाण, एस. के. भण्डारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विमल ध्यानी ने किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर को दी ₹9.13 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 3200 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी
  • इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
  • फूलों की घाटी के द्वार बंद, सैलानियों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चमोली में 3674 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी
  • चमोली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
  • दुर्गम पहाड़ी में छह शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने ली शपथ, एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी सम्मानित
  • कर्णप्रयाग से आशीष नेगी को यूकेडी का टिकट, चमोली में चुनावी हलचल तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.