शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धूमधाम से मनाया टीएचडीसी ने 39वां स्थापना दिवस

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:19 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसी) का 39वां स्थापना दिवस सोमवार को विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) के अलकनंदापुरम परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक अजय वर्मा ने संगठनात्मक ध्वजारोहण के साथ किया।

टीएचडीसी के प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में निगम की विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस निगम की उपलब्धियों, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने जल विद्युत, तापीय, सौर एवं पंप स्टोरेज परियोजनाओं में निगम की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विशेष रूप से 444 मेगावाट की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की प्रगति की सराहना की।

कार्यपालक निदेशक अजय वर्मा ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद परियोजना ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने इसका श्रेय अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदाकारों, परामर्शदाताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और क्षेत्रीय समुदाय के सहयोग को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना निर्धारित समयसीमा के भीतर राष्ट्र को समर्पित की जाएगी।
समारोह में उत्तराखंड के प्रसिद्ध संगीत समूह देवभूमि रिदम्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दीपक मैठाणी के नेतृत्व में कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, सूफी और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।

समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सतत विकास के प्रति टीएचडीसी की प्रतिबद्धता दोहराने तथा निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • किशोरों को सजा नहीं, सुधार का अवसर देगा प्लेस ऑफ सेफ्टी – रेखा आर्या
  • शिकायतों के निस्तारण में न हो कोई लापरवाही – डीएम गौरव कुमार
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव के निर्देश, अगस्त तक लागू होगी उत्तराखंड की ट्रैकिंग पॉलिसी
  • भारतनेट उद्यमी बनने का मौका, बीएसएनएल ने स्थानीय युवाओं और उद्यमियों से मांगे आवेदन
  • धूमधाम से मनाया टीएचडीसी ने 39वां स्थापना दिवस
  • पौड़ी गढ़वाल : जिला चिकित्सालय में खुला रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर, अब सस्ती दवाइयां होंगी आसानी से उपलब्ध
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंचा ग्रामीणों तक
  • विकास बनाम पर्यावरण: ‘सात मोड़’ पर उत्तराखंड के सामने बड़ा सवाल
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन कार्यक्रम में दर्जनभर जनसमस्याओं की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.