थलीसैण / पौड़ी : एसएसपी पौड़ी कु. पी. रेणुका देवी के निर्देशो पर जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम के विरूद्ध अभियान चलाने जाने हेतु सभी थानों को निर्देशित किया गया है ।
जिसके क्रम में थाना थलीसैण पुलिस द्वारा बीते रोज थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग देखरेख शान्ति कानून व्यवस्था में एक व्यक्ति दिनेश सिंह नेगी पुत्र स्व. खुशाल सिंह निवासी ग्राम-भैसोड़ा पोस्ट जोगिमणी थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल को 28 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ जोगीमणी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना थलीसैण पर मु.अ.सं. 24/2020 धारा 60 (1) क आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
उक्त के सम्बंध में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया की थानाक्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही में थाना पुलिस टीम से का. प्रेम सिंह व का. अरविंद कुमार शामिल रहे।





Discussion about this post