थलीसैण गढ़वाल (वीरेंद्र रावत): एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देशों पर जनपद में आजकल होटल ढाबो की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत ऐसे होटल / ढाबो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है जो इन जगहों पर शराब का सेवन करा रहे हैं । इसी क्रम में थाना थलीसैण क्षेत्र में थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल के नेतृत्व में देर सांय कस्बा थलीसैण, केंयुर गांव और ब्यासी बाजार में ऐसे ढाबो / होटलों में छापेमारी की गयी । जिसमे अब तक करीब आठ लोगो के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत थाने पर मामले दर्ज किये गए हैं।
थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा बताया गया है कि ऐसी कार्यवाही आगे भी थानाक्षेत्र में अन्य जगहों पर भी लगातार जारी रहेगी। और दुकानों/ढाबो में शराब परोसने वालो के विरुद्ध कढ़ी कार्यवाही की जाएगी। उक्त अभियान में थाने से SI दीपा रानी, कांस्टेबल टीकम सिंह, मनोज और महिला कांस्टेबल रफत शामिल रही।




Discussion about this post