मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पोखरी में नहीं थम रहा भालुओं का आंतक, दहशत में लोग

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2025 11:59 अपराह्न

पोखरी (चमोली)। पोखरी में भालू का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिनाऊ पल्ला गांव में प्रधान की पत्नी भालू के हमले में जख्मी हो गई। इसी तरह एक अन्य घटना में प्राथमिक विद्यालय ताली में भालू ने एमडीएम का राशन ही बर्वाद कर रख दिया। पोखरी ब्लॉक भी भालुओं के आंतक की गिरफ्त में आ गया है। पहले पहल एक महिला को जख्मी करने के बाद भालू अभी भी आंतक का राज कायम किए हुए है। सिनाऊ पल्ला गांव में प्रधान तेजपाल रावत निर्मोही की पत्नी सरोजनी देवी गांव से करीब 200 मीटर दूर अन्य महिलाओं के साथ खेतों में घास लेने गई थी। इसी दौरान बांज के पेड़ों और झाडियों में छिपे दो भालुओं में से एक ने यकायक सरोजनी देवी के सिर पर वार कर दिया। साथ में गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गए। भारी थानाध्यक्ष रुकम सिंह नेगी ने बताया कि भालू ने नाखून से महिला के सिर पर हमला किया। इससे सरोजनी देवी जख्मी हो गई। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पोखरी लाकर उपचार किया गया।  अब सामान्य स्थिति में आ गई है। इसके चलते महिला को घर भेज दिया गया है।

प्रधान तेजपाल रावत निर्मोही ने क्षेत्र में बढ़ते भालुओं के आतंक पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि पूरे इलाके में लोग दहशत में हैं। उन्होंने मांग की कि वन विभाग को तत्काल प्रभावी कदम उठाने होंगे। ऐसा नहीं किया गया तो लोग वन विभाग के खिलाफ आंदोलन को विवश होंगे। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में वन कर्मियों को भेज दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उधर एक दूसरी घटना में प्राथमिक विद्यालय ताली का किचन तोड़कर भालू ने एमडीएम का राशन किया बर्बाद दिया। ताली में भालू ने किचन की छत तोड़ दी और बच्चों के लिए रखा गया मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का राशन पूरी तरह खाकर बर्बाद कर दिया। इस घटना में विद्यालय के किचन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जौरासी में भी भालू के घुस आने से अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी एवं जौरासी की  ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी ने वन विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा भालुओं के आतंक से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है। वन कर्मियों ने बताया कि लगातार क्षेत्र में गश्त की जा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार है अंगदान – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की होगी CBCID जांच, शासन से जारी हुआ आदेश
  • एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.