गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिग्गज नेताओं की तहसील प्रभारी अधिकारियों के भरोसे

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 24, 2025 10:36 अपराह्न

पोखरी (चमोली)। दिग्गज नेताओं का गृह क्षेत्र की तहसील पोखरी स्थाई एसडीएम व तहसीलदार की बाट जोह रहा है। क्षेत्र के लोगों के तमाम सरकारी कामकाज ठप होने से  लोगों में भारी रोष व्याप्त है। बताते चले कि पोखरी तहसील में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी व बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला का गृह क्षेत्र भी पड़ता है। पोखरी तहसील 1998 में संयुक्त उत्तर प्रदेश के समय बनी थी। जो मौजूदा समय में एक बार फिर प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रही है। तहसील में स्थाई उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की तैनाती न होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता को निवास प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, खाता-खतौनी, दाखिल-खारिज जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

स्थाई एसडीएम व तहसीलदार के न होने के चलते हालिया आपदा में परिसंपत्तियों के नुकसान का आकलन भी नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को समय से मुआवजा मिलने में दिक्कते आ रही है। ऐसे में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि शुरूआती वर्षों में तहसील में नियमित रूप से एसडीएम और तहसीलदार तैनात रहते थे। इससे प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रहती थी, लेकिन अब स्थिति आया राम गया राम जैसी हो गई है। अधिकारी कुछ महीनों की तैनाती के बाद मनचाही जगह स्थानांतरण करवा लेते हैं।

वर्तमान में यहां पर तैनात एसडीएम का तबादला दोबारा से थराली कर दिया गया है और तहसीलदार मेडिकल लीव पर हैं। इससे तहसील फिर से प्रभारी अधिकारियों के भरोसे छोड़ दी गई है। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा, प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा कंडारी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत,  पूर्व प्रमुख प्रीती भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस संरक्षक कुंवर सिंह चौधरी, राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, विष्णु प्रसाद चमोला, रमेश चौधरी, संतोष चौधरी समेत अन्य लोगों ने  मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्काल स्थायी एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती की मांग की है। इधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से अधिकारियों की तैनाती की मांग करेंगे। बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने भी मुख्यमंत्री से इस विषय में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। विधायक ने कहा कि इस संबंध में वे पहले भी लिख चुके है, लेकिन अब तक कोई नियुक्ति नहीं हो सकी है। कहा कि आपदा के समय तहसील को अधिकारियों से विहीन छोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.