गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : आसमान से मौत बनकर बरसी बारिश, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2024 6:16 अपराह्न

टिहरी : उत्तराखंड में बुधवार की पूरी रात हुई भारी बारिश से प्रदेशभर से नुकसान की खबरें वैसे तो देर रात को ही सामने आने लगी थी। आसमान से बारिश मौत बनकर बरसी। लेकिन, सुबह होने के साथ ही तबाह का जो मंदिर दिखा वो दिल दहलाने वाला है। नदी, नालो के किनारे की खेती पूर तरह से बर्बाद हो गई। रास्ते, पुल सब गए। मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

पति-पत्नी और बेटे की मौत 

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। नौताड़ तोक में एक होटल बह गया। जिसमें होटल स्वामी भानु प्रसाद (50), उनकी पत्नी नीलम देवी (45) और बेटा वपिन (28) लापता थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान भानु और उनकी पत्नी नीलम का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर बरामद कर लिया गया है। लापता बेटा विपिन घायल अवस्था में मिला है।

बेटे को नहीं बचाया जा सका 

मलबा मुंह में भर जाने के कारण विपिन को सीने में तकलीफ और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। रात दो बजे विपिन को पिलखी से एम्स ले जाया गया। सभी आपातकालीन प्रयास और उपचार देने के बावजूद विपिन को बचाया नहीं जा सका।

मुख्यमंत्री ने किया फोन 

नौताड़ तोक में बादल फटने के बाद नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जखन्याली ग्राम पंचायत की प्रधान के पति दीपक श्रीयाल से मोबाइल पर बात की। घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने पूछा घटना के कितने देर बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। सीएम ने कहा वह अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही स्थितियों को सामान्य करने की दिशा में कार्य करने को कहेंगे।

ग्राम प्रधान के पति दीपक ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां पर बादल फटने की पुनरावृत्ति हुई है। 2014 में भी बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था और इस बार भी फिर वही स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने नौताड़ तोक में निवासरत सभी 14 परिवारों का पुनर्वास करने की गुहार लगाई है

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
  • अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
  • कर्नाटक के युवक ने अलकनंदा में लगाई छलांग, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीएम सविन बंसल सख्त; होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर सघन सत्यापन के निर्देश
  • जिला प्रशासन की क्यूआरटी की कार्यवाही, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर 06 सिलेंडर जब्त
  • धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार – मुख्यमंत्री
  • शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश
  • नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.