posted on : फ़रवरी 3, 2022 6:57 अपराह्न
टिहरी : भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के क्रम में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज 03 फरवरी एवं 04 फरवरी, 2022 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत हो रही लगातार बारिश एवं ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात होने की सम्भावना को देखते हुए जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि बर्फ से ढकी सड़कों से तत्काल बर्फ को हटाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, ताकि आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रास्ते में फंसे यात्रियों हेतु भोजन, पेयजल, ठहरने आदि की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। वहीं यात्रियों से खराब मौसम के चलते एक-दो दिन अपनी यात्रा टालने की अपेक्षा की है।



