सोमवार, मार्च 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी लेक फेस्टिवल – होटल, होमस्टे से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स में मिलेगी विशेष छूट

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2026 11:58 अपराह्न
  • शासन – प्रशासन के साथ जन सहभागिता का शानदार उदाहरण बनने जा रहा है आयोजन

टिहरी : जनपद में पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 6 से 9 मार्च के बीच प्रस्तावित टिहरी लेक फेस्टिवल, शासन- प्रशासन और स्थानीय जन सहभागिता का शानदार उदाहरण बनने जा रहा है। जहां एक और जिला प्रशासन प्रतिभागियों को हर तरह से सुविधा देने का प्रयास कर रहा है, वहीं स्थानीय होटल, होमस्टे संचालकों से लेकर वाटर स्पोर्ट्स संचालित करने वाले निजी हितधारकों ने भी प्रतिभागियों को शुल्कों में विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से जिले के विभिन्न स्थानों में आगामी 6 से 9 मार्च के बीच Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देशभर से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को इस दौरान होटल, होमस्टे, वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में विशेष छूट मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के लिए पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागियों को इन तिथियों में स्थानीय होटल और होमस्टे के किराए में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी, पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए सभी हितधारकों ने स्वयं यह पहल की है।

स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा

आयोजन के दौरान प्रतिभागी उत्तराखंड की संस्कृति और खान पान की विशिष्ट परंपरा से भी परिचित होंगे। इसके लिए जहां मास्टर शेफ प्रतियोगिता में स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता होगी, वही फैशन शो में भी प्रतिभागी स्थानीय पहनावे और गहनों में सजे नजर आएंगे। सबसे बड़ा आकर्षण 6 मार्च को कोटी कॉलोनी में पांडवाज बैंड और वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जीवनगाथा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति की होगी। इसके अलावा विभिन्न तिथियों पर स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

टिहरी लेक फेस्टिवल, जनपद का सबसे बड़ा आउटडोर फेस्टिवल है, इसके तहत हम जनपद के अलग – अलग क्षेत्रों में होने वाली ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों को शामिल करते हुए, पयर्टकों को जनपद की पयर्टन संभावनाओं से परिचित कराने का प्रयास कर रहे हैं, इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रैकिंग अभियान आयोजित किए जाने से ग्रामीण पयर्टन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
नितिका खंडेलवाल, जिलाधिकारी टिहरी

  • यहां करें पंजीकरण- www.himalayan02.com
  • हेल्पलाइन नंबर – 8679435767
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ज्योतिर्मठ : गोरंग गांव में गौशाला में लगी भीषण आग, सेना की आइबेक्स ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
  • महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भीषण विस्फोट : एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कारखाने में धमाके से 15 से 17 लोगों की मौत, 18 घायल
  • मिडिल ईस्ट तनाव से भारत पर गहरा असर : तेल आपूर्ति खतरे में, सोना-चांदी में उछाल, एक्सपोर्ट और उड़ानें प्रभावित
  • आज से हो रहे ये बड़े आर्थिक बदलाव : LPG से UPI तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर : अमेरिका-इज़राइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला किया, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत
  • योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, चारधाम यात्रा का न्योता, संपत्ति विनिमय पर चर्चा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 07 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
  • लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ भव्य समापन, आईआईटी रुड़की ने पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता की सर्वाधिक श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर “रनिंग ट्राफी” जीती
  • लक्सर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, जीआरपी ने बरामद किया फोन
  • कोटद्वार में होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, क्षेत्रवासियों संग साझा की रंगोत्सव की खुशियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.