सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने ली जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 13, 2022 2:45 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा स्वच्छता एवं घाटों को पॉलिथीन मुक्त बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही चालान की कार्रवाई में प्रगति लायें। कहा कि घाटों को प्लास्टिक मुक्त एवं गंदगी रहित करने हेतु एक एक्शन प्लान बनाकर कार्य करें, जिसमें चालान का लक्ष्य निर्धारित हो, घाटों की नियमित मॉनिटरिंग हो, साथ ही जन साधारण को मोटिवेेट कर वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार हो। उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, प्लास्टिक बैन को लेकर चालान में प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को 21 जून, 2022 को योगा दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर सफल संचालन के निर्देश दिये।
अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मुनि की रेती द्वारा अवगत कराया गया कि नगरपालिका द्वारा प्लास्टिक मुक्ति को लेकर व्यापक तरीके से अभियान चलाया जाना है, जिसमें शहर के सार्वजनिक स्थानों में होर्डिंग्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को गंदगी न फैलाने तथा पॉलिथीन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया जायेगा तथा कुछ समय पश्चात् चालान की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस माह प्लास्टिक मुक्ति को लेकर 15 चालान कर 7500 रूपये की धनराशि वसूल की गई।
अधिशासी अधिकारी देवप्रयाग ने बताया कि 75 एसटीपी में 270 मी. टूट गया था, जिसको जिलाधिकारी के निर्देशन में अस्थाई व्यवस्था पर ठीक कर लिया है, ताकि गंदगी को गंगा में जाने से रोका जा सके। इसके साथ ही 98 लाख का इस्टीमेट शासन को प्रेषित किया गया है, जिसकी अद्यावधि स्वीकृति नहीं मिली है। बैठक में घरेलू सीवर संयोजन के तहत अवगत कराया गया कि मुनि की रेती में 13 नाले, देवप्रयाग में 04 नाले, कीर्तिनगर में 03 नाले तथा तपोवन में 07 में से 05 नाले सीवर लाइन से टेप कर लिये गये हैं, जबकि तपोवन के 02 नाले बरसाती नाले हैं, जिनको टेप नहीं किया जाना है। इसके साथ ही गंगा स्वच्छता को लेकर अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल, प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी वन प्रभाग वी.के. सिंह, पीडी डीआरडीए प्रकाश सिंह रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, अधि.अधि. नगरपालिका मुनि की रेती तनवीर सिंह मारवाह, देवप्रयाग बलवन्त बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भीषण सड़क हादसा : वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 की मौत
  • UKD की रणनीतिक बैठक, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
  • उत्तराखंड में 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क, 16 से बदलेगा मिजाज, पढ़ें पूरा अपडेट
  • आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम, घने जंगलों और हिमालयी वादियों के बीच स्थित दिव्य और प्राकृतिक स्वर्ग महाबगढ़ महादेव मंदिर
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जोनल मजिस्ट्रेट संग डीएम सविन बंसल की अहम बैठक, कहा –  प्रोटोकॉल के अनुसार रहे व्यवस्था, सेफ्टी सर्टिफिकेट अनिवार्य 
  • “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण, भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकाली गई प्रभात फेरी
  • शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के प्रधानाचार्य को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
  • जोशीमठ में बदहाल हाईवे से लोग परेशान, मुख्य चौराहे पर गड्ढा बना खतरा
  • पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.