शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने भूसे के अनावश्यक भंडारण पर लगाई रोक

शेयर करें !
posted on : मई 9, 2022 3:21 अपराह्न
टिहरी : उत्तराखण्ड राज्य में पशुओं के सूखे चारे के रूप में मुख्य रूप से उपयोग में लाये जाने वाले गेहूँ के भूसे की अत्यन्त कमी होने तथा कतिपय व्यापारियों द्वारा भूसे को बड़ी मात्रा में अनावश्यक रूप से भण्डारण किये जाने के कारण उत्पन्न विकट परिस्थितियों के मध्येनजर जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा शासन के दिशा-निर्देशन में जनपद में पशु स्वामियों द्वारा बड़ी संख्या में पशुओं की परित्यकत, कृषि उपज को हानि, सड़क परिवहन में अवरोध/दुर्घटनायें तथा कानून व्यवस्था को चुनौती पैदा होने की आशंका के दृष्टिगत पशुओं के लिये पर्याप्त मात्रा में उचित दरों में भूसा/चारा उपलब्ध कराये जाने हेतु धारा 144 के प्राविधानों के अन्तर्गत निषेधाज्ञायें आदेश जारी किये गये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के प्राविधानों के अन्तर्गत भूसे को ईंट भट्टा एवं अन्य उद्योगों में इस्तेमाल करने तथा इन उद्योगों को भूसा विक्रय पर आगामी 15 दिनों तक प्रतिबन्ध लगाये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। वहीं भूसा विक्रेताओं द्वारा भूसे के अनावश्यक भण्डारण तथा काला बाजारी पर प्रतिबन्ध, जनपद में उत्पादित भूसे को राज्य के बाहर परिवहन पर एक पक्ष हेतु प्रतिबन्ध, जनपद में किसी भी स्थान पर पुराल जलाने पर तत्काल प्रतिबन्ध लगाते हुए आदेश जारी किये गये है कि जनपद टिहरी गढ़वाल की सीमा अन्तर्गत यह आदेश जारी होने की तिथि से 22.05.2022 तक प्रभावी रहेगा, बशर्ते इससे पूर्व इस निरस्त ना कर दिया जाय।
जिला मजिस्ट्रेट ने यह भी आदेशित किया कि इस आदेश की प्रति जिला कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, तहसील मुख्यालय, विकास खण्ड मुख्यालयों थानों, नगर पालिका परिषदों/ नगर पंचायतों के पटों एवं सार्वजनिक स्थानों पर चश्पा हो तथा स्थानीय दैनिक सामाचार पत्रों में प्रकाशन के साथ-साथ समस्त थानाध्यक्षों द्वारा ध्वनी विस्तारक यंत्रों से व्यापक रूप पर इसका प्रचार प्रसार करवाया जाय। आदेश की अवेहलना के लिए यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो वह भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 संपठित वायु एवं प्रदुषण नियन्त्रण अधिनियम 1981 के तहत दण्ड का पात्र/भागी होगा। आपात स्थिति व समय की कमी तथा परिस्थितियों के दृष्टिगत यह आदेश सम्बन्धित व्यक्तियों की अनुपस्थिति में तथा जन सामान्य को सम्बोधित है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.