शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने ली जिला क्षय उन्मूलन समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2022 3:00 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जिला क्षय उन्मूलन समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने ओपीडी में सभी लैब टैक्निशियन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के निर्धारित समय पर चिकित्सालय में रहना सुनिश्चित करें, यदि किसी भी समय निरीक्षण के दौरान कोई लैब टैक्निशियन अनुपस्थित पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर भी टीबी के मरीज हैं, वहां पर व्यक्तिगत रूप से जाकर टीबी के मरीजों का यथा कमियां, कारण और सहायता संबंधी विवरण एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्ह्ति कर ब्लॉक वाइज डाटा 03 दिन के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही दो सप्ताह में ओपीडी में आयेे मरीजों में से कफ वाले मरीजों का डाटा भी उपलब्ध कराने को कहा गया। कहा कि डॉट्स में लगे एएनएम एवं आशा जो अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनका नाम भी बतायें, ताकि अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जा सके। सीएमओ को एक्स-रे मशीन एवं टैक्निशियन संबंधी डाटा उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके साथ ही अप्रैल, 2022 में टीबी के कुल मरीज तथा अब तक मासिक नये मरीज एवं ठीक हुए मरीजों का ब्लॉक वाइज विवरण तथा चिन्ह्ति टीबी मरीजों के पोषण हेतु अगस्त, 2022 तक डीबीटी के माध्यम भेजी गई धनराशि की रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार को आयोजित बैठक में सभी चिकित्साधिकारी 05 नॉर्मल चेस्ट एक्स-रे साथ लेकर आयें, इस पर लर्निंग क्लास होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि जनपद में 621 क्षय रोग(टीबी) के मरीज चिन्ह्ति किये गये हैं, जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस रोग को ठीक करने के लिए कम से कम छः माह के उपचार की आवश्यकता होती है, अगर उपचार अधूरा रह जाता है, तो रोगियों को ठीक करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह फैलने वाली बीमारी है, इस संबंध में आरबीएस टीम को जन जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है। कहा कि संदिग्ध मरीजों की सीएचसी/पीएचसी में निःशुल्क जांच हो रही है। इसके साथ ही मरीजों को पोषण की व्यवस्था एवं गोद लेने की व्यवस्था भी की जा रही है। बैठक सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीएमएस जिला चिकित्सा बौराड़ी डॉ. अमित रॉय, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी नरेन्द्रनगर डॉ. सुभाष, जिला क्षय रोग अधिकारी टिहरी डॉ. जितेन्द्र सिंह भण्डारी, डीपीओ बाल विकास टिहरी शोहेब सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.