शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) जीएस चन्द द्वारा एक-दूसरे को प्रतीक सशस्त्र सेना झंडा लगाकर सेना के प्रति किया सम्मान व्यक्त

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 7, 2022 2:10 अपराह्न
टिहरी : सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) जी.एस. चन्द द्वारा एक-दूसरे को प्रतीक सशस्त्र सेना झंडा लगाकर सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी गई तथा आग्रह किया गया कि सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर झंडा अवश्य चस्पा करें। 
जिलाधिकारी ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारत के तीनों शाखाओं के सैनिकों (जल, थल, वायु) के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने पत्र के माध्यम से समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि हम सबका परम कर्त्तव्य है कि सशस्त्र सेनाओं के बहादूर जवानों की शहादत को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से उनके परिवार के कल्याण के लिए झण्डा दिवस सहयोग राशि जमा करें। कहा कि अपने-अपने कार्यालयों में झंडा दिवस के अवसर पर झंडा चस्पा करना सुनिश्चित करें तथा अन्य कार्मिकों से भी झंडा चस्पा करवाएं।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस शहीदों और देश की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। सभी देशवासी इस दिन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं। हमारे देश के सैनिक हमारे देश की बड़ी संपत्ति हैं, जिन्होंने हमारे देश को हर एक तरह की परिस्थिति में संभाले रखा है। उन्होंने बताया कि आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार को कार्यालय में जाकर झण्डा लगाया गया है। बताया कि जिला कलेक्ट्रट सहित जनपद के समस्त कार्यालयों में संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा झण्डा लगाकर सशस्त्र सेनाओं के बहादूर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से झण्डा दिवस सहयोग राशि जमा की गई। झंडे की दान राशि एकत्रित कर सैनिक कल्याण में जमा करवाया जाएगा, जिसे शहीदों के आश्रितों को यह राशि पहुंचाई जा सकेगी।

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर केप्टन डी.एस. बागरी, एडीआईओ भजनी भण्डारी, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, ईडीएम हरेन्द्र शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मौजूद रहकर सेना झण्डा लगाया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SIR के दूसरे चरण में ERO व AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश की पहली “Land Border District SPs Conference-2026” नई दिल्ली में आयोजित, डीजीपी दीपम सेठ सहित उत्तराखण्ड के पांचों अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने की एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.