रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी बांध विस्थापितो ने किया सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त

शेयर करें !
posted on : जनवरी 30, 2021 4:17 अपराह्न
  • पुनर्वास संबंधित समस्याओं का 2 माह में होगा समाधान – महाराज

देहरादून । टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित 415 विस्थापित परिवारों की पुनर्वास संबंधी वर्षों पुरानी समस्याओं का सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज द्वारा राजकुमार सिंह, ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार से समानधान करवाए जाने पर आज टिहरी बांध विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल टिहरी बांध प्रभावित पुनर्वास जन संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से उनके सुभाष रोड़ स्थित सरकारी आवास पर मिला और इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

टिहरी बांध प्रभावित 415 विस्थापितों परिवारों की पुनर्वास संबंधित समस्याओं का 2 माह में समाधान किए जाने से उत्साहित विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल आज टिहरी बांध प्रभावित पुनर्वास जन संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट विजय बिष्ट के नेतृत्व में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के सरकारी आवास 17 सुभाष रोड़ पर मिला और वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के परिणाम स्वरुप ही यह कार्य संभव हो पाया है। अवसर पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह, के साथ हुई बैठक में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, प्रताप नगर विधायक विजय पाल सिंह पंवार की मौजूदगी में विस्थापितों की वर्षों पुरानी लंबित मांगों का निराकरण 2 माह की तय सीमा के अन्तर्गत किया जायेगा।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि भूमि की वैल्यूएशन के लिए ऊर्जा सचिव भारत सरकार और सिंचाई सचिव उत्तराखंड सरकार मिलकर समाधान निकालेंगे। टीएचडीसी मुख्यालयके स्थानांतरण को लेकर काफी समय से जो भ्रम की स्थिति बनी हुई थी उस संबंध में भी सिंचाई मंत्री ने बताया कि टीएचडीसी का मुख्यालय ऋषिकेश से कहीं भी अन्यत्र स्थानांतरित नहीं होगा। टीएचडीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। इसके साथ ही टिहरी बांध विस्थापितों के लिए निःशुल्क सीवर और पानी की व्यवस्था के साथ साथ आधे दाम पर बिजली देने के लिए जल्दी ही एक कमेटी का गठन भी किया जायेगा। उन्होने बताया कि टिहरी बांध प्रभावित प्रताप नगर क्षेत्र के लिए 7 वोट एवं 2 बसों को संचालित किये जाने के साथ साथ टीएचडीसी के पास उपलब्ध 21 हेक्टेयर भूमि को भी वह वापस करेगा। टीएचडीसी द्वारा न्यायालय में दायर सभी वादों को वापस लेने पर भी निर्णय बैठक में निर्णय लिया गया।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि घनसाली महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए सीएसआर फंड से धनराशि दिये जाने के साथ ही समय पर सभी समस्याओं के समाधान न्यायालय की परिधि से बाहर किये पर भी सहमति बनी है। टिहरी बांध प्रभावित पुनर्वास जन संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी राज्य के सिंचाई मंत्री के नेतृत्व में विस्थापितों की सभी समस्याओं का समाधान संभव हो पाया है।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से ही टिहरी बांध विस्थापितों की सभी समस्याओं का समाधान अब न्यायालय की परिधि के बाहर किया जाएगा। बांध विस्थापित 415 परिवारों की समस्याओं का समाधान होने से उत्साहित सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के सुभाष रोड स्थित आवास पर उनका आभार व्यक्त करने पहुंचे लोगों में टिहरी बांध प्रभावित पुनर्वास जन संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट, विस्थापित विकास समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह राणा, सचिव प्रताप सिंह राणा, संरक्षक दौलत सिंह गुसाईं, सचिव बलबीर सिंह रावत, कृपाल सिंह चौहान, रविंद्र सिंह पडियार, दीपक रावत, अनिल राणा, संदीप बुटोला, अंकित चौहान, अभिषेक चौहान, वीर सिंह पंवार, बीएस कलूड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं श्री जीत सिंह राणा आदि शामिल थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.