posted on : सितम्बर 9, 2022 9:02 पूर्वाह्न
टिहरी : जनपद टिहरी – कार दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने तीन घायलों को किया रेस्क्यू। आज 09 सितम्बर 2022 को SDRF को चौकी ढालवाला से सूचित कराया गया कि नीर गड्डु के पास एक वाहन दुर्घटना होने की सूचना है। उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक कार , वाहन संख्या UK07 TD 5686 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी थी।जिसमे छः पुरुष सवार थे।SDRF द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन घायलों को रेस्क्यू कर असप्ताल भिजवाया गया। तीन अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा उनके शवों को रिकवर किया जा रहा है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अर्टिका वाहन (UK07 TD 5686) में सवार 06 लोगों में से 02 घायलों व 01 गंभीर घायल को निकाल कर अस्पताल पहुँचाया, अस्पताल में गंभीर घायल व्यक्ति की भी मृत्यु हो गयी। घटनास्थल पर मृत 03 लोगों के शवों को निकालकर रोप व स्ट्रैचर बोर्ड की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायलों का विवरण
- रविन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ऊखीमठ। (sps ऋषिकेश में भर्ती है)
- रविन्द् चौहाण पुत्र महादेव निवासी C-714 ग्रेटर मुम्बई।(aiims ऋषिकेश मे भर्ती है)
मृतकों का विवरण
- शिवजी पुत्र बाबाजी निवासी मुम्बई (sps ऋषिकेश मे मृत्यु)
- अन्य 03 मृतकों की पहचान की जा रही है।
रेस्क्यू टीम
- इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण
- का0 796 किशोर कुमार
- का0 595 ओमप्रकाश कुकरेती
- का0 1595 प्रदीप रावत
- का0 1589 जितेंद्र
- का0 4192 अनिल कोटियाल
- का0 557 सुमित नेगी
- का0 1888 मनमोहन सिंह
- का0 2386 दीपक जोशी
- का0 1792 शिवम
- pm अमित कुमार


