शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षकों का ऐलान, जो पुरानी पेंशन की बात करेगा, हम उसकी बात करेंगे, अभियान शुरू

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2024 2:44 पूर्वाह्न

हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव अभियान शुरू होते ही राजकीय शिक्षक भी अपने मुद्दों पर मुखर होने लगे हैं। राजकीय शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी ने बुद्ध पार्क तिकोनिया में सायं हुई आज बैठक कर पुरानी पेंशन और मूल्यांकन बहिष्कार को लेकर चर्चा की।बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा जो पुरानी पेंशन की बात करेगा, हम उसकी बात करेंगे।तय किया गया कि पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षक अपने अभियान के लिए अपने गली मोहल्ले, रिश्तेदारों से भी समर्थन मांगेगा।

उन्होंने कहा वर्ष 2004 में प्रारंभ की गई नई पेंशन स्कीम किसी भी कर्मचारी शिक्षक के हित में नहीं है। इस पेंशन का इतना जबरदस्त दुष्परिणाम है पचास हजार रुपये मासिक वेतन वाले कर्मचारीयों को मात्र 3000 रुपये की पेंशन ही मिल रही है। मामला सिर्फ इतना ही नहीं है सरकार ने जिस प्रकार कर्मिकों की जीपीएफ का हजारों करोड़ रुपया शेयर मार्केट में लगा दिया है। इससे स्थिति और भी बदतर हो गयी है।राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पाण्डेय ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की तथा प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती को शिक्षकों के एक बड़े वर्ग के साथ धोखा करार करते हुए तत्काल पदोन्नति के माध्यम से सभी पदों को भरने की मांग की।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार निजीकरण की नीतियों को तेज करते हुए पचास बर्ष से ऊपर के कार्मिकों को जिस प्रकार जबरदस्ती रिटायरमेंट देने पर तुली है इससे स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। सरकारी पदों को समाप्त कर रोजगार के अवसरों को समाप्त किया जा रहा है। जिला मंत्री नैनीताल नमिता पाठक ने सभी से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा हमारी एकजुटता ही सरकार को पुरानी पेंशन देने को मजबूर कर सकती है।

वक्ताओं ने कहा नई पेंशन योजना में जीपीएफ से निकासी की योजना नही है।अगर कार्मिक के साथ कोई दुर्घटना हो गयी तो कार्मिक के परिवार को नई पेंशन योजना में किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा। नई पेंशन स्कीम में कार्मिक के रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली समस्त धनराशि आयकर से भी मुक्त नहीं है अर्थात 40 फीसदी धनराशि कार्मिक को मिलेगी ही नहीं। कार्मिक द्वारा जमा की गई धनराशि में भी भारी अनियमितता की खबरें लगातार आ रही हैं जिससे कर्मचारी शिक्षक और भी ज्यादा हतोत्साहित हो रहा है।

बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा मूल्यांकन बहिष्कार के बाबत तय किया गया कि संगठन का हर सदस्य संगठन के आदेश का पूर्णत पालन करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नैनीताल डॉ. विवेक पाण्डेय, जिला मंत्री नैनीताल नमिता पाठक, पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल, पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ कन्नू जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंपावत पान सिंह मेहता, संयुक्त मंत्री नैनीताल त्रिलोक ब्रजवासी, संगठन मंत्री नैनीताल गिरीश काण्डपाल, जिला मीडिया प्रभारी गौरीशंकर काण्डपाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद जीना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्मोड़ा कुलदीप जोशी, अपूर्व उप्रेती, उम्मेद सिंह कपकोटी, सीपी खाती, बालकृष्ण चंद, संत सिंह, महेंद्र आर्य आदि कई शिक्षक सम्मिलित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.