सोमवार, अप्रैल 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड राज्य में 2022 तक प्रत्येक घर को नल से जोड़ने का लक्ष्य – सीएम त्रिवेन्द्र रावत

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2020 9:34 अपराह्न
  • केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ की जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा
  • जल जीवन मिशन के तहत राज्य में गरीब परिवारों को एक रूपये पेयजल कनेक्शन देने के लिये मुख्यमंत्री की की सराहना
  • योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तराखण्ड बन सकता है मॉडल स्टेट
  • योजना के क्रियान्वयन में धनराशि की नहीं होगी कमी

देहरादून : मंगलवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मध्यम से मुख्यमत्रीं त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ राज्य में जल जीवन मिशन के तहत संचालित किये जा रहे कार्यों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समयबद्धता वाले जल जीवन मिशन कार्यक्रम के लिये धनराशि की कमी नहीं होने दी जायेगी। राज्य में योजना के तहत एक रूपये में पेयजल कनेक्शन दिये जाने की व्यवस्था के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए इसे देश के लिये अभिनव पहल बताया।

उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तराखण्ड मॉडल स्टेट बन सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हालातों के बावजूद भी देश में योजना के क्रियान्वयन की स्थिति सन्तोषजनक है। उन्होंने कहा कि योजना में धन की कमी न हो इसके लिये 15 वें वित्त आयोग द्वारा भी 60 हजार करोड़ पंचायती राज विभाग को दिये गये हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ पेयजल से सम्बन्धित योजनाओं पर व्यय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देश में पिछले एक वर्ष में 2.25 करोड़ घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा गया है।

उत्तराखण्ड में 2022 तक हर घर नल से जोड़ने का है लक्ष्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में 2022 तक प्रत्येक घर को नल से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसके लिये अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये 1500 कनेक्शन प्रतिदिन दिये जाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिये अधिकारियों को हिदायत दी गई है। इस सम्बन्ध में आवश्यक तंत्र विकसित करने के साथ ही कार्य अवधि बढ़ा कर कार्य करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य राज्य के लोगों के व्यापक हित में है अतः इसमें कोई लापरवाही न हो यह देखा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये अधिप्राप्ति नियमावली में भी संशोधन कर सीमान्त क्षेत्रों के विपरीत भौगोलिक परिस्थिति वाले गांवों को हर घर नल से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रू. 2350 के स्थान पर गरीब परिवारों को एक रूपये में कनेक्शन देने की योजना को आम जनता द्वारा काफी सराहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 दिसम्बर तक देहरादून व बागेश्वर जनपद के अवशेष सभी घरों को नल से जोड़ दिया जायेगा। इसकी कार्य योजना भी तैयार की गई है। राज्य के सभी घरों को 2022 तक नल से जोड़ने के लक्ष्य के प्रति मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति सचिव ए.पी. सिंह, सचिव नितेश झा, प्रभारी सचिव आशीष जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा
  • बदरीनाथ यात्रा को लेकर फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • युवा सेवा दल का रक्तदान शिविर, धस्माना ने किया शुभारंभ
  • फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, आरोपी रुड़की से गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने नमामि गंगे के तहत बने अखंड परमधाम घाट का किया लोकार्पण
  • 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, डोली यात्रा शुरू
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई; 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त, 327 सिलेंडरों से लदा वाहन कब्जे में, मुकदमा दर्ज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.