शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वीप चमोली ने किया रेडियो पॉडकास्ट चैनल का शुभारंभ, मतदाता जागरूकता के साथ ही मतदान संबंधी जानकारी की जाएगी साझा

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2024 3:09 अपराह्न

चमोली : स्वीप चमोली ने जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रेडियो पॉडकास्ट चैनल का संचालन शुरु कर दिया है। पॉडकास्ट चैनल का शुभारंभ रविवार को स्वीप के नोडल अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने किया। चैनल के माध्यम से मतदाता जागरूकता के साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रसारित की जाएंगी।

स्वीप पॉडकास्ट रेडियो चैनल का शुभारंभ करते हुए स्वीप के नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये जनपद के प्रत्येक मतदाता तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है। इस रेडियो चैनल पर आगामी 16 अप्रैल तक नौ एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। स्वीप समन्वयक व मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि आने वाले एपिसोड में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला आइकॉनस के साथ ही जिले के गणमान्य व्यक्तियों के मतदाता जागरूकता संदेश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की चुनावी चर्चाओं का प्रसारण भी किया जाएगा।

दूसरी ओर जनपद में रविवार को बूथ जागरूकता सप्ताह के तहत कर्णप्रयाग के कनखुल, किमोली, कुनेथ, जस्यारा, डुंग्री, कर्णप्रयाग नगर, लंगासू, भकुंडा, सोनला और मैठाणा में स्वीप टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप की ओर युवा मतदाताओं को जागरुक करने के लिये स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में फुटबाल मैच का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर स्वीप के सह समन्वयक डा. दर्शन नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत, अनूप खण्डूरी, दर्शन पंवार, प्रदीप चंद, पृथ्वी रावत, दीवान सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद सती, प्रबोध डिमरी, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.