शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 : लालकुआं नगर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर ‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर’ का पुरस्कार, राज्य में भी अव्वल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 19, 2025 1:43 पूर्वाह्न
  • नगर पंचायत लालकुआँ को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 पुरस्कार
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों एवं निकायों को सम्मानित किया गया
  • उत्तराखंड की नगर पंचायत लालकुआँ को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ में मिला पुरस्कार

देहरादून : आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली से स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी किये जाने हेतु कार्यक्रम आहूत किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी की गयी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों एवं निकायों को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में कुमाऊँ मंडल के नगर पंचायत लालकुआँ को राज्य में सभी श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ से पुरुस्कृत किया गया है। राज्य के प्रथम पुरूष स्वयं सहायता समूह ‘‘गूलमोहर‘‘ के सभी पर्यावरण मित्रों, कार्मिकों एवं अधिकारीगणों को विधायक लालकुआँ, अध्यक्ष, सचिव शहरी विकास विभाग द्वारा बधाई दी गई है तथा नगर पंचायत के जनसामुदाय का नगर की स्वच्छता में भागीदारी के लिए अभार व्यक्त किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का 9वां संस्करण है। यह ऐतिहासिक आयोजन स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) को आगे बढ़ाने वाले शहरों के अथक प्रयासों को मान्यता देते हुए शहरी भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत किया गया।

इस वर्ष सुपर स्वच्छ लीग शहर, 5 जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष, स्वच्छ शहर, विशेष श्रेणी – गंगा शहर, छावनी बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा, महाकुंभ, राज्य स्तरीय पुरस्कार – राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का होनहार स्वच्छ शहर आदि चार श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किये गये , जिसमें नगर पंचायत लालकुआँ को देशभर के 34 राज्य स्तरीय ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ में मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार मनोहर खट्टर द्वारा सम्मानित एवं पुरूस्कृत किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में राज्य में नगर पंचायत लालकुआँ ने 20 हजार से कम जनसंख्या की श्रेणी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राज्य केे शीर्ष 31 नगर निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर विगत वर्ष की तुलना में अप्रत्यासित सुधार किया है। नगर पंचायत लालकुआ ने विगत वर्ष की तुलना में 1697 रैंक का सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया है एवं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

नगर निगम रूद्रपुर ने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 349 रैंक का सुधार करते हुए राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद् मसूरी राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 1172 रैंक का सुधार करते हुए राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

नगर निगम देहरादून ने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 6 रैंक का सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 62 रैंक प्राप्त की है। राष्ट्रीय स्तर की रैंक सम्बन्धित नगर निकायों द्वारा अपनी-अपनी श्रेणियों में प्राप्त की गयी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.