शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिले के 06 स्थानों पर गैस एजेंसियों, प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, पाबौ में 4600 रुपये का जुर्माना

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2026 2:50 पूर्वाह्न

पौड़ी : जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न स्थानों पर संचालित गैस एजेंसियों, प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजिका और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई तथा अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसियों को कड़ी चेतावनी दी गई।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में श्रीनगर, दुगड्डा, खोलचौरी, थलीसैंण नगर, सतपुली और पाबौ के क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। यहां एजेंसी संचालकों को स्टॉक और वितरण से जुड़े अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाबौ क्षेत्र में संचालित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू सिलेंडर का उपयोग किए जाने पर उसके विरुद्ध 4600 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार, राकेश पंत, सचिन भट्ट, रविन्द्र कुमार, हेमेन्द्र कुमार, केसी बौंठियाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
  • कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
  • घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, महिला श्रमिकों को सूट और पुरुषों को गमछा भेंट
  • केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • वृद्धावस्था पेंशन से लेकर फ्री मोतियाबिंद सर्जरी तक, जानें CM की बड़ी बातें
  • मौसम के दिखे तीखे तेवर, कभी भारी गर्मी फिर अचानक भारी बारिश
  • घर और बाहर दोनों मोर्चों पर सक्रिय महिलाएं, काम का बोझ अब भी तीन गुना, पुरुष केवल इतने मिनट करते हैं काम
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
  • उत्तराखण्ड का चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल प्रदेश के अधिकारी ने किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.