बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हेमकुंड साहिब में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एसपी ने परखी सुरक्षा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 6, 2026 11:36 अपराह्न
  • अब तक 3.65 लाख श्रद्धालु पहुंचे, कपाट बंद होने से पहले सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा

गोपेश्वर (चमोली)। हेमकुंड साहिब यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक 3.65 लाख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं। कपाट बंद होने से पहले बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बढ़ा दी है। सोमवार को एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने घांघरिया और हेमकुंड साहिब पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसपी ने हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर यात्रा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जरूरी इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

घांघरिया पुलिस चैकी के निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय, बैरक, मैस और परिसर की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी और एसडीआरएफ जवानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने और संभावित वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए।

एसडीआरएफ जवानों से आपदा राहत और बचाव उपकरणों की जानकारी लेते हुए एसपी ने आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई और सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखने को कहा। कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे जवानों का हौसला अफजाई की। उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनीं और उपहार भी वितरित किए।

यात्रा व्यवस्थाओं के तहत एसपी ने ईको विकास समिति के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चैहान से घोड़ा-खच्चरों और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। गोविंदघाट और घांघरिया में पवन हंस के अधिकारियों से हेली सेवा के संचालन की जानकारी भी ली।

इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुले थे। अब तक 3.65 लाख श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। कपाट 10 अक्तूबर को बंद होंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, बागेश्वर-चमोली से दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
  • उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता का भूकंप, देर रात हिली धरती
  • पूर्व महानिदेशक पुलिस अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे कुलपति का पद
  • उत्तराखण्ड में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ व्यवस्था
  • सार्वजनिक जगह जाम छलकाना पड़ा भारी, 29 पर कार्रवाई
  • नवनियुक्त एलटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
  • धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्ण साक्षर, अब डिजिटल साक्षरता पर जोर
  • उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या
  • पटवारियों की कमी से ग्रामीण परेशान, छह क्षेत्र खाली
  • कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.