posted on : अगस्त 13, 2022 10:24 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती धांधली की जांच के बीच प्रदेश सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। शासन ने संतोष बडोनी को आयोग के सचिव पद से हटा दिया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग सचिव शैलेश बगोली ने इस बावत आदेश जारी कर दिए हैं। संतोष बडोनी की जगह अब सुरेंद्र सिंह रावत को UKSSSC सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो वर्तमान में उत्तराखंड शासन में संयुक्त सचिव के पद पर हैं।



