रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चुनाव नजदीक आते ही जनता को भ्रमित करने के लिए मेडिकल कालेज का किया शिलान्यास – सुरेंद्र सिंह नेगी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2022 4:04 अपराह्न
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने क्षेत्रीय विधायक हरक सिंह रावत के द्वारा मेडिकल कालेेज के शिलान्यास करने को हास्यस्पद बताते हुए चुनावी हथकंडा करार दिया है। कहा कि मेडिकल कालेज का तो पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिलान्यास कर दिया था, जिस पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उनके अथक प्रयास से  मेडिकल कालेज के लिए भाबर क्षेत्र के लछमपुर में 192 बीघा भूमि उपलब्ध करवाते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा शिलान्यास करवा दिया गया था, जिस पर निर्माण कार्य शुरू करवाते हुए चाहरदीवारी एवं ट्यूबवैल का निर्माण भी करवा दिया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद श्रेय लेने के लिए भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी उक्त मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया गया। लेकिन क्षेत्रीय विधायक हरक सिंह रावत के द्वारा उक्त भूमि को खुर्दबुर्द करते हुए कमाई का अड्डा बना दिया, यहां तक अपने निजी स्वार्थो की पूर्ति के लिए उक्त भूमि को श्रम विभाग को हस्तानांतरित कर दिया, कहा कि उन्होंने स्वंय तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के माध्यम से एक बार फिर से उक्त भूमि को मेडिकल कालेज के नाम हस्तातंरित करवाया गया।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि एक ही मेडिकल कालेज का कई बार शिलान्यास करवाने की बात समझ से परे है, कहा कि यदि क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार की जनता के प्रति अपनी जबावदेही समझते तो मेडिकल कालेज का निर्माण विगत पांच सालों में पूरा बनकर तैयार हो गया होता तथा उक्त मेडिकल में लगभग आठ हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल गया होता। साथ ही कोरोना संक्रमण काल में इतने लोगों की मौते भी नहीं होती तथा लोगों को इलाज के लिए दूसरे हास्पिटलों में भी नहीं जाना पड़ता, उन्हे स्वास्थ्य की समस्त सुविधाऐं कोटद्वार में उपलब्ध होती रहती। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब जैसे ही चुनाव का वक्त नजदीक आ गया है, कोटद्वार भाबर की जनता को भ्रमित करने के लिए मेडिकल कालेज का शिलान्यास करवाया जा रहा है। कहा कि अब कोटद्वार भाबर की जनता भाजपा एवं क्षेत्रीय विधायक के झूठे झांसे में आने वाली नहीं है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.