शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2026 12:54 पूर्वाह्न

देहरादून/कोटद्वार : T. N. Godavarman Vs Union of India वाद में, जिसके अंतर्गत लालढांग–चिल्लरखाल रोड का विषय उच्चतम न्यायालय में वर्षों से विचाराधीन था, आज 12 फ़रवरी 2026 को महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय पारित हुआ है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस सड़क के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की अनुमति प्रदान किए जाने के साथ ही क्षेत्र के विकास का मार्ग पूर्ण रूप से प्रशस्त हो गया है।

लगभग 11.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क में से 4.7 किलोमीटर का हिस्सा सेंट्रल फॉरेस्ट एरिया से होकर गुजरता है, जिसके कारण निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित था। न्यायालय के इस सकारात्मक आदेश के बाद अब लगभग 18 गाँवों और 40,000 से अधिक की आबादी को ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। यह निर्णय क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक प्रगति के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।

स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि कोटद्वार और आसपास के समस्त ग्रामीण अंचलों के लिए जीवनरेखा है। पिछले चार वर्षों से वे निरंतर इस विषय को लेकर प्रयासरत थीं। उन्होंने शासन स्तर पर लगातार संवाद स्थापित किया, संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में इस वाद से संबंधित प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करवाई। उनके सतत प्रयासों और प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप ही आज यह सकारात्मक आदेश पारित हो सका है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करना उनका संकल्प रहा है और वे कोटद्वार के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा कोटद्वार की जागरूक एवं धैर्यशील जनता का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी। कोटद्वार के विकास का यह संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-12-at-5.09.52-PM.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.