posted on : अप्रैल 5, 2022 4:39 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पीके राय द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी सभागार मे अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन में सबसे पहले उनके द्वारा सभी की समस्या के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी। आगामी चाराधाम यात्रा 2022 पर विचार करते हुए सभी को यात्रा सकुशल एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। प्रत्येक थाना क्षेत्र मे फ्लैक्सी/साईन बोर्ड लगवाने, थाना/चौकियों/पुलिस वाहनों पर Frist Add Box को सुचारु करने, 112 के वाहनों/हाईवे पैट्रोल का समय-समय पर चैक करने व आपदा उपकरणों को 24 घण्टे तैयारी हालत मे रखने हेतु बताया गया। यात्रा लाईन मे पडने वाले थानों को होटल व्यवसायियों, स्थानीय मजदूरों,डडी-कंडी, घोडा-खच्चर वालों आदि के साथ गोष्ठी करने के निर्देश दिये गये।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाने के निर्देश तथा अवैध नशा व ड्रग्स के कारोबारियों पर नकेल कसने हेतु थाना पुलिस/एडाटीएफ/एसओजी को लगातार एक्टिव रहने के निर्देश के साथ-2 नशा,ड्रग्स, साईबर, यातायात, महिला अपराध, बैंक एटीएम फ्राड आदि के सम्बन्ध मे आमजन को जागरुक करने हेतु स्कूल-कॉलेजो तथा अन्य प्रतिशिष्ठ स्थानों पर जनजागरुकता कार्याक्रम चलाने व सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तो जागरुक करने के निर्देश दिये गये। थाने पर महिला हेल्पडेक्स को एक्टिवेट करने,धोखाधडी व साईबर के मामलों मे त्वरित कार्यवाही, 1930 का प्रचार-प्रसार करने तथा थाने पर आगुन्तकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
विगत माह मे घटित अपराधों की समीक्षा करते हुये सभी को लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना-पत्रों व अहकामातों का तुरन्त निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। थाना व कोतवाली पर लम्बित मालों को टीम बनाकर तुरन्त निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। अज्ञात शवों की पहचान व गुमशुदाओं की तलाशी हेतु चलाये जा रहे अभियान में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसपीओ उत्तरकाशी हरीश चन्द्र जोशी, सीओ ऑपरेशन प्रशांत कुमार, समस्त कोतवाली, थाना, शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




