शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन, पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने के साथ मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के डीएम ने दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2026 4:57 अपराह्न
देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देहरादून में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण हेतु सुपर चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज 22-मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सुपर चेकिंग के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया। इस दौरान विशेष रूप से फॉर्म-6 के माध्यम से प्राप्त मतदाता पंजीकरण संबंधी आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सुपर चेकिंग के दौरान 22-मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अभिषेक कुमार, निवासी 237/2 इन्द्र कालोनी, नेशविला रोड, देहरादून द्वारा फॉर्म-6 के माध्यम से प्रस्तुत आवेदन को प्रक्रियाधीन पाया गया। वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र की सोनिया, निवासी न्यू खाला गांव, मसूरी रोड, देहरादून द्वारा फॉर्म-6 के माध्यम से प्रस्तुत आवेदन की जांच के उपरांत उसे निरस्त पाया गया। संबंधित आवेदक को आवेदन में पाई गई कमी की जानकारी दी गई तथा आवश्यक अभिलेख संलग्न करते हुए पुनः फॉर्म-6 भरवाने के लिए संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में प्राप्त प्रत्येक दावा एवं आपत्ति की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्षता एवं गहनता से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सुपर चेकिंग का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने से वंचित न रहे।
उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करें। आवेदनों की जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों एवं निर्धारित प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी पात्र आवेदक को अनावश्यक कठिनाई न हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.