शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के जैनिथ-2024 में सुनिधि चौहान का हाईवोल्टेज शो, हज़ारों  छात्र-छात्राओं पर चढ़ा बॉलीवुड गीत संगीत का सुरूर, SGRRU की ब्रांड एंबेसडर क्रिकेटर स्नेह राणा को भी किया गया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2024 10:54 अपराह्न
  • सुनिधि चौहान के गीतों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं एसजी आरआरयू की ब्रांड एंबेसडर स्नेह राणा को विश्व विद्यालय ने किया सम्मानित
  • कमली कमली और मैं तो एवीं एवीं एवीं लुट गया जैसे गीतों ने मचाया धमाल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 सुनिधि चौहान की हाईवोल्टेज प्रस्तुतियों के नाम रहा। बॉलीवुड की बेहतरीन एवं सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी जोरदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।  पाश्र्वगायिका (इंडीपाॅप) सुनिधि चौहान ने बाॅलीवुड गीतों पर एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं। सुनिधि चैहान के गीतों का जादू हज़ारों छात्र-छात्राओं के सिर चढ़कर बोला। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने जेनिथ 2024 के आयोजन मंडल को शुभकामनाएं दीं. एसजीआरआरयू के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दीवान एवं कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने छात्र-छात्राओं का भरपूर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं एसजीआरआरयू की ब्रांड एंबेसडर स्नेह राणा को विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया।
गुरुवार को एसजीआरआरयू विश्वविद्यालय की शाम सुनिधि चौहान की प्रस्तुतियों के नाम रही।  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रांगण में 3 घण्टे तक सुनिधि के गीतों का जादू छाया रहा। सुनिधि चौहान ने अपनी मधुर आवाज एवं परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैस्ट में मौजूद सभी छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। सभी ने सुनिधि चौहान के गीतों पर जमकर डांस किया और उनके गीतों पर झूमते रहे। 
काबिलेगौर है कि सुनिधि चौहान एक बेहतरीन गायिका एवं जबरदस्त परफाॅरमर भी हैं। सुनिधि चौहान अब तक दो हज़ार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। वह देश की एक प्रसि़द्ध एवं प्रशंसित गायिका हैं। कई बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित और पुरस्कार विजेता भी हैं। उन्होंने अपनी प्रभावशाली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए, अपनी अविश्वसनीय रेंज और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे शो के दौरान सुनिधि अपनी गायकी से प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहीं। उन्होंने अपने गाए गीतों के बारे में संस्मरण भी साझा किए और  सभी का आभार व्यक्त किया। उनके आकर्षण और गर्मजोशी ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली शाम में एक और अतिरिक्त आयाम जोड़ दिया। 
शो का मुख्य आकर्षण क्रेजी किया रे, मेरे हाथ में तेरा हाथ हो, बुमरो बुमरो, एंवी एंवी लुट ग्या, नी मैं कमली कमली, मुझे मस्त महौल में जीने दे जैसे सुपरहिट गीत शामिल थे। वहीं शीला की जवानी जैसे लोकप्रिय आइटम नंबर पर मैदान में मौजूद सभी लोग नाचते, गाते और झूमते रहे। सुनिधि  की बेहतरीन गायकी एवं धमाकेदार परफॉर्मेंस से हजारों छात्र- छात्राएं एवं फैकल्टी सदस्य भी मंत्रमुग्ध हो गए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.