बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुमेरुसैंण को मिली ₹60 लाख की सौगात, नवनिर्मित पशु सेवा केंद्र का लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2026 12:41 पूर्वाह्न

द्वारीखाल : विकासखंड द्वारीखाल के सुमेरुसैंण में क्षेत्रीय पशुपालकों की सुविधा हेतु ₹60 लाख की लागत से निर्मित पशु सेवा केंद्र का लोकार्पण गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने केंद्र का उद्घाटन कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

विधायक ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और इस प्रकार के केंद्रों की स्थापना से पशुपालकों को समय पर उपचार, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक सेवाएं सुलभ होंगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र का निर्माण जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की विशेष पहल पर जिला योजना के तहत किया गया है, जो प्रशासन की जनहितकारी सोच को दर्शाता है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि इस पशु सेवा केंद्र के संचालन से आसपास के दर्जनों गांवों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। इससे पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पशुपालकों की आय में भी वृद्धि की संभावना है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह बिष्ट तथा ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीपति डोभाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम पुरोहित, पशुधन प्रसार अधिकारी राकेश कुमार सहित विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.