बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी जिले के 130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल समापन

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 3:30 अपराह्न

 

देहरादून: उत्तराखंड में कैंसर उपचार के बाद की देखभाल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल — कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन 30 मई 2025 को हुआ। इस वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम में पौड़ी जिले के कुल 130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHOs) ने भाग लिया। यह कार्यक्रम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के कैंसर विभाग, ECHO इंडिया (एनजीओ) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। यह संयुक्त प्रयास राज्य में कैंसर सर्वाइवरशिप के क्षेत्र में सामुदायिक स्तर पर क्षमता निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है।

पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए संपूर्ण टीम को बधाई दी और कहा कि यह प्रशिक्षण राज्य के कैंसर रोगियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने अपने क्षेत्रों के कैंसर रोगियों से संबंधित मामलों पर चर्चा की, अपने अनुभव साझा किए और केस डिस्कशन के माध्यम से व्यावहारिक समस्याओं का समाधान सीखा। छह महीने तक चले इस प्रशिक्षण में कैंसर के बोझ, भारत और एशिया में सर्वाइवरशिप की वर्तमान स्थिति, सह-रोगों का प्रबंधन, विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ समन्वय, कैंसर सर्वाइवर के मानसिक व मनो-सामाजिक स्वास्थ्य की देखभाल, दीर्घकालिक रोगियों में दर्द प्रबंधन, रोकथाम की भूमिका, बहु-विषयक टीम आधारित देखभाल, रोगी केंद्रित अप्रोच तथा पुनर्वास और जीवन गुणवत्ता में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।

यह प्रशिक्षण अक्टूबर 2024 में प्रारंभ हुआ था और पूरी तरह वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों एवं ECHO इंडिया के मेंटर्स के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने पौड़ी जिले के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को कैंसर सर्वाइवरशिप के जटिल पहलुओं को बेहतर ढंग से समझने और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में सक्षम बनाया है। यह पहल निश्चित रूप से उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी ताकि कैंसर से ठीक हो चुके रोगियों को चिकित्सा, मानसिक, शारीरिक व सामाजिक हर स्तर पर समुचित देखभाल मिल सके।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.