शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक, 14 की संदिग्ध मौत के बाद सख्ती!

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2025 6:35 अपराह्न

रुद्रप्रयाग  : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो दिनों में 14 घोड़े-खच्चरों की संदिग्ध मौत के चलते सरकार ने पशुपालन विभाग के निर्देश पर अगले 24 घंटे तक इनके संचालन पर रोक लगा दी है। रविवार को आठ और सोमवार को छह घोड़े-खच्चरों की अचानक मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। पशुपालन सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम हालात का जायजा लेने रुद्रप्रयाग पहुंचे और एहतियातन 24 घंटे की रोक का आदेश दिया।

उन्होंने बताया कि बीमारी फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को केंद्र सरकार और हिसार (हरियाणा) से विशेषज्ञ टीमें केदारनाथ पहुंचकर मौत के कारणों की जांच करेंगी। 4 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच करीब 16,000 घोड़े-खच्चरों की स्क्रीनिंग की गई थी। इसमें 152 पशु सीरो सैंपलिंग में पॉजिटिव पाए गए, लेकिन आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई। शुरुआती जांच में मौत का कारण किसी बैक्टीरियल संक्रमण की आशंका जताई जा रही है।

अब केदारनाथ मार्ग पर भेजे जाने से पहले सभी घोड़े-खच्चरों की जांच की जाएगी। यदि किसी में बीमारी के लक्षण (जैसे नाक बहना) पाए गए, तो उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा और रिपोर्ट आने तक उसे क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। जांच में फिट पाए गए पशुओं को ही यात्रा में उपयोग किया जाएगा। 2010 में इसी तरह की स्थिति आने पर पूरी यात्रा रोक दी गई थी। हालांकि इस बार पहले से व्यापक जांच की जा चुकी है, इसलिए फिलहाल यात्रा स्थगित नहीं की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.