बुधवार, फ़रवरी 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2025 2:15 पूर्वाह्न
  • साफ-सुथरे सार्वजनिक शौचालयों की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों को मिलेगा विशेष सम्मान
  • बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण हेतु सीएमओ को नियमित निरीक्षण के निर्देश
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने नगर निकायों और कस्बों में प्लास्टिक कचरे के संग्रहण में लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिशासी अधिकारियों को आगामी बैठक तक ठोस प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़कों पर बिखरे ठोस अपशिष्ट रोड़ी, बजरी आदि से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं। ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु उन्होंने खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत राज अधिकारियों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार तत्परता से कार्य करते हुए डीएफओ गढ़वाल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने  कहा की जिन अधिकारीगणों द्वारा नगर निकायों व कस्बों में सार्वजनिक शौचालयों को साफ-सुथरा बनाए रखने में विशेष योगदान दिया जाएगा, उन्हें विशेष सम्मान एवं पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। सिंगल यूज़ प्लास्टिक, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने और धूम्रपान जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों में सुस्ती को लेकर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित जिला गंगा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शीतकालीन खेलों की वैश्विक राजधानी बनता औली
  • सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया
  • सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर श्री महाराज जी को दी शुभकामनाएं
  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.