गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में चुनाव से पहले STF की बड़ी छापेमारी, 4 करोड़ के पुराने नोट बरामद .

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2022 9:38 पूर्वाह्न

हरिद्वार: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की गतिविधियों पर विशेष नजर बनाते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कई जगहों पर छापेमारी की। उत्‍तराखंड पुलिस की स्‍पेशल टास्‍क फोर्स ने हरिद्वार में चलन से बाहर हो चुकी 04 करोड की करेंसी (एक हजार और पांच साै के पुराने नोट) के साथ 07 व्‍यकितयों को गिरफ्तार किया है। रकम किसकी है, इसको लेकर ज्वालापुर कोतवाली में देर रात तक आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इनकम टैक्स विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अवैध तरीके से चुनावी माहौल को बिगाड़ने, इनकम टैक्स चोरी, ब्लैक मनी और हवाला चैनल जैसे मामलों के परिपेक्ष में एसटीएफ हिरासत में लिए लोगों से पड़ताल कर रही है। इतना ही नहीं इस मामले में एसटीएफ द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को भी सूचित किया जा रहा है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, अभी प्रारंभिक जांच पड़ताल और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया छापेमारी में 4 करोड़ से अधिक की पुरानी करेंसी बरामद हुई है। जिसमें 1000 और 500 के नोट बरामद किए गए हैं। ये रुपए कहां से आए और इसका किससे संबंध है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड एसटीएफ को हरिद्वार में पुरानी करेंसी के बदले नए नोट बदलने की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। शनिवार देर शाम एसटीएफ के इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम की अगुवाई में टीम ने मध्य हरिद्वार की एक कॉलोनी में छापा मारा। बरामद रकम चार करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

STF द्वारा गिरफ्तार 07 आरोपियों में तीन स्थानीय और चार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और अमरोहा जिले के निवासी हैं। इनमें एक मीडियाकर्मी भी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग आरबीआई के किसी अधिकारी के संपर्क में था। जिसकी मदद से वह पुरानी करेंसी बदलने की फिराक में था। 

पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि, आरबीआई का एक अधिकारी उनके संपर्क में था और वही से चार करोड की पुरानी करेंसी के एवज में एक करोड़ की नई करेंसी मिलनी थी। जिसके एवज में आरोपितों को प्रतिशत के हिसाब से कमीशन मिलना था।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान रूपेश वालिया निवासी जगजीतपुर यशवीर सिंह निवासी हरिपुर कला, अरविंद वर्मा निवासी ग्राम काला कुआं अमरोहा कोतवाली अमरोहा, आबिद अली ग्राम सैदपुर नौगांव सादात अमरोहा, सोमपाल सिंह रेलवे स्टेशन रोड बिलारी मुरादाबाद, विकास गुप्ता निवासी खेड़ी खुर्द श्यामपुर ऋषिकेश व राजेंद्र स्टेशन रोड बिलारी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि, पकड़ी गई रकम दिल्ली निवासी किसी राजीव नामक के व्यक्ति की है। वह रूपेश वालिया का परिचित है। जबकि राजन उत्तरप्रदेश के खुर्जा में सरकारी शिक्षक हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार, जिले के 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र, एक्सरे – अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
  • ठंड से राहत : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई, रुड़की ने मनया 80वाँ स्थापना दिवस
  • MDDA क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगभग 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आम जनता से अपील 
  • डीएम व एसएसपी ने मृतक पत्रकार आश्रितों को किए आर्थिक सहायता के चैक वितरित
  • डालनवाला गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश, कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
  • औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी
  • हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.