देहरादून : STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 03 जनवरी 2021 की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :-
1-अजबपुर खुर्द नेहरुकालोनी निवासी एक महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उनको एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को एस0बी0आई0 Credit Card का कर्मचारी बताते हुये फोन कर उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट निर्धारित करने हेतु क्रेडिट कार्ड नम्बर एवं OTP बताने हेतु कहा गया। शिकायतकर्ता द्वारा साईबर अपराधी के झांसे में आकर उन्हे क्रेडिट कार्ड नम्बर एवं OTP बता दिया गया, जिस कारण उनके खाते से 1,00,000/- रुपये की धनराशि साईबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी से निकाल ली गयी । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक निर्मल भट्ट द्वारा शिकायतकर्ता से उपलब्ध विवरण के आधार पर जानकारी प्राप्त करते हुये तत्काल सम्बन्धित नोडल अधिकारी Mobikwik से सम्पर्क कर संदिग्ध के वॉलेट को बन्द करने एवं धनराशि को रिफण्ड कराने हेतु मेल प्रेषित की गयी । जिसमें Mobikwik द्वारा उक्त साईबर अपराधी के वॉलेट को बन्द किया गया व शिकायतकर्ता के 40000/- रुपये वापस कराये गये । व शेष धनराशि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है कि धनराशि संदिग्ध द्वारा प्रयोग किया जा चुका है । संदिग्ध व्यक्ति /लाभार्थी खाता धारक के समस्त विवरण प्राप्त कर प्रकरण में थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

2- नई बस्ती रेसकोर्स देहरादून निवासी एक व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि, मेरे द्वारा रुपये 25000/- की धनराशि अपने खाते के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति के खाते में जमा करा दी गयी है , उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुये उपनिरीक्षक राजेश ध्यानी द्वारा सम्बन्धित बैक शाखा से सम्पर्क किया गया व शिकायतकर्ता द्वारा जिस खाते में धनराशि जमा करायी गयी थी उक्त का विवरण प्राप्त कर शाखा प्रबन्धक व खाताधारक से सम्पर्क कर उक्त पीडित व्यक्ति की सम्पूर्ण धनराशि रुपये 25000/- वापस कराये गये ।
3- ओकार रोड देहरादून निवासी एक व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करायी गयी , कि उनके द्वारा अपनी पुरानी वाशिंग मशीन बेचने हेतु ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला गया था जिस पर एक अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा उनसे मशीन खरीदने हेतु सम्पर्क किया गया व मशीन खरीदने हेतु ऑनलाईन भुगतान करने की बात कहकर एक लिंक भेजा गया जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा विश्वास करते हुये जैसे ही लिंक पर क्लिक किया गया तो उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो बार में 2000-2000 रुपये की धनराशि आहरित कर दी गयी उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक प्रतिभा द्वारा शिकायतकर्ता से उपलब्ध विवरण के आधार पर जानकारी प्राप्त करते हुये तत्काल सम्बन्धित एयरटेल पमेन्ट गेटवे को धनराशि वापस कराये जाने एवं लाभार्थी का विवरण उपलब्ध कराने हेतु मेल प्रेषित की गयी है । विवरण प्राप्त कर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद को भेजा जा रहा है ।
4- खटीमा उधमसिहनगर निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर उनके द्वारा सेव सल्युशन प्रा0लि0 के माध्यम से ऑनलाईन Customer Service Point (CSPs ) के लिये आवेदन किया गया था जिसके लिये उनके द्वारा केनरा बैक के खाते में 31800 रु0 का भुगतान किया गया । व उसके पश्चात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय को उक्त सल्यूशन प्रा0लि0 से बताते हुये रुपये 10000/- की और मांग किये जाने सम्बन्धी शिकायत दर्ज करायी गयी थी । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन से उ0नि0 प्रतिभा द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के आधार पर त्वरित सम्बन्धित बैक शाखा व खाताधारक की जानकारी प्राप्त कर उक्त खाते का फ्रीज कराते हुये धनराशि वापस कराये जाने एवं लाभार्थी का विवरण उपलब्ध कराने हेतु मेल प्रेषित की गयी है । विवरण प्राप्त कर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद को भेजा जा रहा है ।
5- क्लेमनटाउन देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा पंतजलि योगपीठ की वैबसाईट पर एच0आर0 डिपार्टमेन्ट में रोजगार हेतु आवेदन किये जाने व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय को पंतजलि योगपीठ से बताते हुये प्रारम्भिक ट्रेनिग हेतु 5150 रुपये जमा करवाने की बात कहकर धोखाधडी किये जाने व नौकरी हेतु और धनराशि की मागे जाने सम्बन्धी एक प्रार्थना पत्र रिर्जव बैक ऑफ इण्डिया देहरादून शाखा को प्रेषित किया गया । जिस पर रिर्जव बैक ऑफ इण्डिया शाखा उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा प्रकरण में जांच किये जाने हेतु थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन से पत्राचार किया गया । । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक प्रतिभा के द्वारा कार्यवाही करते हुये तत्काल सम्बन्धित यूपीआई व बैंकों को मेल प्रेषित कर खातें फ्रीज कराते हुये खाताधारक की जानकारी प्राप्त की गयी । प्रार्थना पत्र अग्रिम कार्यवाही हेतु जनपद देहरादून को प्रेषित किया गया है ।
साईबर सुरक्षा टिप
- ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी ।
- ऑनलाईन प्लेटफार्म पर खरीदारी या सामान बेचते वक्त द्वितीय पार्टी में तत्काल विश्वास ना करें। सामान को भौतिक रुप से देखने व विक्रेता/क्रेता से व्यक्तिगत रुप में मिलकर ही भुगतान करें ।
- ऑनलाईन जॉब दिलाने वाली वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन के उपरान्त यदि आपको फोन काल / वाट्सअप के माध्यम से चयनित होने / नौकरी प्राप्त करने के लिये धनराशि की मांग की जाती है तो सतर्क हो जायें, किसी भी प्रकार की धनराशि जमा करने से पूर्व भली प्रकार जांच (भौतिक सत्यापन) अवश्य कर लें ।
किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए—
संपर्क: 0135-2655900
email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in
फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/
“एक भूल करे नुकसान, छीने खुशियाँ और मुस्कान”





Discussion about this post