रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखण्ड ने की बड़ी कार्यवाही, पंजाब बम ब्लास्ट के मामलें में 04 को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2022 1:54 अपराह्न
देहरादून : पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को संश्रय (शरण) देने के सम्बन्ध में ऊधम सिंह नगर  के 04 आरोपियों को उत्तराखण्ड STF ने किया गिरफ्तार। पंजाब प्रान्त के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना आदि में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के सम्बन्ध में गोपनीय इन्पुट पर उत्तराखण्ड STF द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए STF की विभिन्न टीमों द्वारा 21 जनवरी 2022 को जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित थाना पन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत 04 लोगों की गिरफ्तारी की गयी, जिनके द्वारा पठानकोट नवांशहर लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को जनपद ऊधम सिंह नगर में संश्रय (शरण) दी जा रही थी।
विदित हो कि माह नवम्बर 2021 में पंजाब के पठानकोट व नवांशहर व लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुयी थी, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व में 06 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है तथा एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखण्ड में संश्रय (शरण) लिये जाने की विश्वसनीय गोपनीय सूचना उत्तराखण्ड STF को मिली थी, जिस पर उत्तराखण्ड STF की विभिन्न टीमों द्वारा पिछले करीब 03 दिनों से लगातार कार्य करते हुए तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने एवं गोपनीय रूप से जानकारी करने के उपरान्त 04 लोगों शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी व उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मण्ड तथा गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये चारों लोगों में से शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर बरामद की गयी है तथा इनके द्वारा इस अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार फोर्ड फिगो को भी बरामद किया गया है। जिनके द्वारा पंजाब में आतंकी बम ब्लास्ट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में शरण देकर और लाने ले जाने के लिये उपरोक्त कार को प्रयोग में लाया जा रहा था।
पकड़े गये चारों व्यक्ति कनाडा ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इन्टरनेट/व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे, और जिन्हें इन्ही कॉलो के माध्यम से विदेशों से संचालित किया जा रहा था। फरार आरोपी सुखप्रीत उर्फ  सुख के भी इन्टरनेशनल कॉल्स के सम्पर्क में होने की पुष्टि हुयी है। पकड़े गये चारों व्यक्तियों के खिलाफ आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुखी को अपने घर में संश्रय (शरण) देना और मदद करना तथा साजिश के तहत safe hideout पर भेजने की व्यवस्था कराने के अपराध के सम्बन्ध में एक मुकदमा FIR NO 16/2022 धारा 19 UNLAWFULL ACTIVITIES (PREVENTION) ACT 1967 व धारा 25 ARMS ACT, थाना पन्तनगर, जिला ऊधम सिंह नगर में STF द्वारा दर्ज कराया गया है। फरार आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुख तथा उपरोक्त गिरफ्तार आरोपीगण कनाडा निवासी अर्श जो कि KHALISTAN TIGER FORCE (KTF) से जुड़ा है, से इन्टरनेट/व्हाट्सअप कॉलिग के माध्यम से सम्पर्क में थे। इन लोगों को अर्श के द्वारा ही संचालित किये जाने की पुष्टि हुयी है। अभियुक्तों से प्राप्त जानकारी को विभिन्न राष्ट्रीय ऐजेन्सियों एवं राज्य पुलिस से साझां किया जा रहा है तथा राष्ट्र हित को देखते हुये अन्य जानकारी गोपनीय रखा गया है। 

डीजीपी अशोक कुमार ने की STF टीम को एक लाख रूपये ईनाम देने की घोषणा

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर व तराई में आतंकवाद की कड़ी को पनपने से पहले ही प्रभावी कार्यवाही करने पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा एसटीएफ उत्तराखंड टीम को एक लाख का ईनाम देने की घोषणा की है

उत्तराखंड में आतंकी मॉड्यूल तैयार होने से पहले ही ध्वस्त

न्यायालय cjm कोर्ट सुधीर तोमर द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते व राष्ट्र हित से जुड़ा केस देखते हुए सभी आरोपियों को 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पंजाब पुलिस अभियुक्तों से पूछताश व शेरा को विधिक रूप से ब्लास्ट केसेस में पंजाब ले जा सकती है.

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

  1. शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर। हाल पता ग्राम कालेके थाना खलचियॉ जिला अमृतसर देहाती पंजाब उम्र-26 वर्ष
  2. हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर। उम्र-24 वर्ष
  3. गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 हाल संधू ढाबा बाजपुर उम्र-24 वर्ष
  4. अजमेर सिंह मण्ड उर्फ लाडी पुत्र स्व0 गुरवेल सिंह निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र-30 वर्ष

बरामदगी का विवरण

  1. एक पिस्टल 32 बोर व 04 कारतूस जिन्दा 32 बोर
  2. कार फोड फिगों संख्या-DL12-CB-1269

उत्तराखण्ड STF टीम

  1. पुलिस उपाधीक्षक STF डॉ. पूर्णिमा गर्ग
  2. निरीक्षक एमपी सिंह 
  3. निरीक्षक ललित मोहन जोशी
  4. उपनिरीक्षक दिनेश पन्त
  5. उपनिरीक्षक विनोद चन्द्र जोशी
  6. उपनिरीक्षक केजी मठपाल
  7. उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी
  8. हे.का.(प्रो.) प्रकाश भगत
  9. हे.का.(प्रो.) सत्येन्द्र गंगोला
  10. कांस्टेबल गुरवन्त सिंह
  11. कांस्टेबल किशोर कुमार
  12. कांस्टेबल महेन्द्र गिरी
  13. कांस्टेबल रियाज अख्तर
  14. कांस्टेबल संजय कुमार
  15. कांस्टेबल गोविन्द सिंह बिष्ट
  16. कांस्टेबल प्रमोद सिंह रौतेला
  17. कांस्टेबल मनमोहन सिंह
  18. कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल
  19. कांस्टेबल नवीन कुमार
  20. कांस्टेबल दुर्गा सिंह पापड़ा
  21. कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह महरा
  22. कांस्टेबल मुहम्मद उस्मान
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.