बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखंड : साईबर क्राइम पुलिस द्वारा जारी साईबर बुलेटिन 19 मार्च 2021

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2021 9:57 अपराह्न

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 19 मार्च 2021, संध्या 5:00 pm की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :

  1. सहस्त्रधारा रोड थाना राजपुर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे एक मोटर बाइक की आवश्यकता थी जिसके लिये उनके द्वारा OLX पर एक मोटर साइकिल का विज्ञापन देखा गया ,जिस पर उनके द्वारा विज्ञापन पर अंकित मोबाइल नम्बर से सम्पर्क किया गया तो मोबाइल नम्बर वाले व्यक्ति द्वारा उक्त मोटर साइकिल को अपना बताते हुये स्वंय को भारतीय सेना में कार्यरत होने की बात कहकर शिकायतकर्ता से मोटर साइकिल का मूल्य 51,000/- (इक्यावन हजार रुपये ) तय करते हुये उक्त धनराशि को धोखाधडी से शिकायतकर्ता से प्राप्त कर ठगी की गयी । उक्त प्रार्थना पत्र की जांच थाना साईबर क्राईम से उपनिरीक्षक कुलदीप टम्टा द्वारा की गयी तथा प्रकरण में कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता की धनराशि अज्ञात द्वारा फोन पे वालेट के माध्यम से प्राप्त की गयी उक्त वालेट की जानकारी सम्बन्धित गेटवे नोडल से की गयी तो उक्त वालेट भारतपुर राजस्थान से होना पाया गया , शिकायतकर्ता से सम्पर्क करने वाले मोबाइल नम्बर की जानकारी प्राप्त की गयी तो उक्त नम्बर सोनभद्र उत्तर प्रदेश का होना पाया गया ।प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
  2. जीएमएस रोड थाना बसन्त बिहार जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति के द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे द्वारा सोशल मीडिया एप्प फेसबुक का प्रयोग किया जाता है , एक अज्ञात द्वारा महिला द्वारा फेसबुक पर उन्हे दोस्ती का प्रस्ताव भेजा गया जिसे उसके द्वारा स्वीकार कर लिया गया ,उसके पश्चात उक्त महिला द्वारा शिकायतकर्ता से मैसेनजर के माध्यम से सम्पर्क कर बातचीत शुरु करते हुये शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर उनका व्हटसप नम्बर प्राप्त किया गया व उनसे व्हटसप वीडियो CALLING के माध्यम से धोखाधडी से अश्लील वीडियो देखाकर व आपस में शेयर कर शिकायतकर्ता को ब्लैक मेल कर धनराशि की मांग की जा रही है । उक्त प्रार्थना पत्र की जांच उ0नि0 निर्मल भट्ट द्वारा की गयी व शिकायतकर्ता को अज्ञात द्वारा जिस मोबाइल नम्बर से सम्पर्क किया गया उक्त नम्बर की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर गुडगांव हरियाणा का होना पाया गया , प्रकरण में आवश्यक तकनीकि जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही हेतु जनपद देहरादून भेजा गया है ।
  3. नेहरुग्राम थाना रायपुर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति के द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया कि उनके द्वारा अवगत कराया गया कि एक व्यक्ति द्वारा उन्हे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को उनके दोस्त का परिचित बताते हुये मदद के नाम पर 30,000/- रुपये की धनराशि देने व जल्द ही वापस करने की बात कही गयी , जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा को अपने दोस्त का मित्र समझते हुये उन्हे गूगल पे के माध्यम से 30,000/-(तीस हजार रुपये) भेज दिये गये व जब इस सम्बन्ध में अपने मित्र से जानकारी की गयी तो उनके द्वारा इस सम्बन्ध में जानकारी न होना बताया गया । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक निर्मल भट्ट द्वारा सम्बन्धित बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क किया गया तो, अज्ञात द्वारा शिकायतकर्ता की धनराशि केनरा बैक कर्नाटका के खाते में प्राप्त की गयी जिसे तत्काल फ्रीज कराया गया, तथा संदिग्ध के मोबाईल नम्बरो की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर भी असम राज्य के होने पाये गये । समस्त विवरण प्राप्त कर प्रकरण को कार्यवाही हेतु जनपद देहरादून को भेजा गया ।

साईबर सुरक्षा टिप

  • किसी भी रूप में संदेश पर प्रतिक्रिया(कमेन्ट आदि) देने से पहले उसे परख लें (जैसे ई-मेल, एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर)।
  • किसी अजनबी या किसी ऐसे व्यक्ति से प्राप्त संदेश का जवाब न दें जिसे आप नहीं जानते हैं।
  • KYC अपडेट/मोबाईल नम्बर बंद होने सम्बन्धी मैसेज/फोन कॉल आने पर अपनी व्यक्तिगत/बैंक सम्बन्धी जानकारी शेयर न करें ।
  • किसी भी प्रकार के अन्जान लिंक पर क्लिक न करें ।
  • किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर Any Desk, Quick Support आदि Remote Access app डाउनलोड न करें ।
  • ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी ।
  • किसी भी अन्जान व्यक्ति/महिला से फेसबुक या किसी भी सोशल साइट पर दोस्ती का प्रस्ताव स्वीकार न करें ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“अन्जान से दोस्ती पडेगी जेब व जीवन को भारी”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 16वीं जनगणना में डिजिटल क्रांति, पुलिस कर्मियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण
  • संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की अपनी पुस्तक “पहलगाम … जब समय थम सा गया”
  • अनोखी शादी : एक परिवार में 06 शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
  • वाहन में काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग, श्रीनगर पुलिस ने वाहन सीज कर तुरंत लिया सख्त एक्शन
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद, ये विवाद बना कारण
  • बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक, अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगा उत्तराखंड का शहरी परिदृश्य
  • ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव, सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं
  • उद्धव-कुबेर जी की पावन डोलियाँ पहुँचीं बद्रीनाथ धाम, कपाट खुलने की तैयारियाँ तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.