शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में नकली सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़, एसटीएफ ने बरामद की 22,100 नकली सिगरेट, मुजफ्फरनगर-दिल्ली कनेक्शन आया सामने

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2025 12:11 पूर्वाह्न
  • धुम्रपान करने वालो को चेतावनी अब सिगरेट भी बिकने लगे हैं नकली ।
  • उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा ब्रांडेड कम्पनी की नकली सिगरेटों के बड़े जखीरे को किया गया बरामद ।
  • उत्तराखंड एसटीएफ ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट के व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये ब्रांडेड कम्पनी की 22100 नकली सिगरेट की डब्बियों को किया गया बरामद । 
देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले मे जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ देहरादून को अनुक्लप सिंह लान्सर नेटवर्क कम्पनी के मैनेजर द्वारा सूचना दी गई कि देहरादून के कुछ सिगरेट, तम्बाकु एवं अन्य प्रोडेक्ट के व्यपारियों द्वारा गोल्ड फ्लैक एवं अन्य ब्रांडेड कम्पनियों की नकली छोटी व बडी सिगरेटों को अवैध रुप से विक्रय किया जा रहा है जिनके गोदामों पर नकली सिगरेटो की खेप मिल सकती है जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार  पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।
एसटीएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व आईटीसी के द्वारा अधीकृत कम्पनी लान्सर नेटवर्क के प्राधिकारियों  के साथ सयुंक्त रूप से  टीम बनाकर क्षेत्र में गोदामो व दुकानों  पर छापेमारी की गई जिसमें निशान्त ट्रेर्डस, दर्षिनी गेट निकट गुरूद्वारा के गोदाम पर गोल्ड फलैक की नकली सिगरेट बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन नकली सिगरेटों को बिना किसी वैधानिक अनुमति और कर अदायगी के सिगरेट तैयार कर स्थानीय बाजारों सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। उक्त नकली सिगरेट विक्रेता व्यपारियों का गिरोह है जिनका सम्बन्ध मुजफ्फरनगर व दिल्ली से है जो लोग मुख्य रूप से उत्तराखण्ड राज्य में सप्लाई करते है।
उत्तराखण्ड के निशान्त जैसे अन्य थोक विक्रेता उक्त व्यक्तियों से नकली सिगरेट को सस्ते दामो में लेकर असली के रूप में फुटकर विक्रेताओं को उचित दामों में बेचते है, और जिसका लेन-देन बैंक के माध्यम से ना करके नकद किया जाता है। जिससे यह नकली माल को असली रेट में बेच कर  टैक्स चोरी कर काफी मुनाफा कमाते है। छापामारी के दौरान निशान्त के गोदाम से कुल 22100 नकली सिगरेट बरामद हुई जिसके पैकेट पर गोल्ड फलैक लिखा है जिसको कम्पनी के प्रतिनिधी द्वारा चैक किया गया तो उक्त गोल्ड फलैक नकली होना पाया गया। सिगरेट के डिब्बो पर लिखी इबारत नकली है जिसको असली मार्का से कॉपी की गई है और असली बताकर बाजार में बिक्री की जा रही है। उक्त माल को सील किया गया तथा निशान्त के विरूद् कापी राईट एवं बीएनएस की उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
छापेमारी में कुल 22100 नकली सिगरेट बरामद किए गए। उक्त प्रकरण में लाखों रूपये की कर चोरी कर लगाया जा रहा है सरकार को चूना।  पैकेट्स पर जाली बारकोड ब्रांड लोगो और स्वास्थ्य चेतावनी की नकल की गई थी।यह पूरा नेटवर्क संगठित ढंग से चलाया जा रहा है। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने हेतु अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। यह भी संदेह है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं।

एसटीएफ की चेतावनी

राज्य में नकली उत्पादों के निर्माण व वितरण से न केवल राजस्व को भारी नुकसान होता है बल्कि यह आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। ऐसे अपराधों के प्रति एसटीएफ सख्त रुख अपनाए हुए है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जनसामान्य से अनुरोध

नागरिकों से अनुरोध है कि यदि उन्हें किसी दुकानए गोदाम या व्यक्ति द्वारा नकली उत्पाद बेचे जाने की जानकारी मिलती हैए तो वे तत्काल पुलिस या एसटीएफ को सूचित करें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

एसटीएफ टीम

  1. निरीक्षक नन्द किशोर भट्ट
  2. उपनिरीक्षक विद्या दत्त जोशी
  3. हेड कांस्टेबल संदेश यादव
  4. हेड कांस्टेबल सुधीर केसला
  5. हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी
  6. हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह
  7. कांस्टेबल कादर
  8. कांस्टेबल शैलेश भट्ट
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व मेयर हेमलता नेगी
  • नरसिंह जयंती पर ज्योतिर्मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजी शंकराचार्य की नगरी, ITBP बैंड ने भक्ति से सराबोर किया माहौल
  • उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, केदारनाथ से चोरी 14 लाख के 13 महंगे मोबाइल फोन व नकदी बरामद
  • देहरादून में लूट के बाद फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
  • धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, इन पर लगी मुहर
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
  • उत्तराखंड : चमोली में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार
  • अनुरोध पर होंगे शिक्षकों के तबादले, स्कूलों के 150 मीटर में दायरे से हटेंगी तंबाकू-शराब की दुकानें
  • सैकोट में टूटी नहर से खेती पर संकट, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
  • आम श्रद्धालुओं के दर्शनों को एक मई को खुलेंगे लाटू धाम के कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.