posted on : अगस्त 13, 2022 3:36 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार अब तक कुल 17 वीं गिरफ्तारी. आपको बताते चले कि 22 जुलाई 2022 को थाना रायपुर पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा मैं प्रश्नपत्र लीक आउट होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की जा रही है जिसमें स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अब तक पूर्व में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था. विवेचना के दौरान अहम सबूतों के आधार पर तनुज शर्मा को एसटीएफ टीम द्वारा पूछताछ के लिए लाया गया था. तनुज शर्मा से की गई पूछताछ एवं विवेचना के दौरान मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर देर रात्रि तनुज शर्मा जो कि राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ मोरी मैं फिजिकल टीचर है को एसटीएफ द्वारा देर रात गिरफ्तार किया गया.
एसटीएफ को ऐसे दर्जनों अन्य परीक्षार्थी के बारे में पुख्ता जानकारी मिली है जो पेपर लीक से पास हुए है और इस कड़ी से जुड़े हुए थे. फिजिकल टीचर तनुज शर्मा की पूछताछ में उक्त परीक्षा लीक मामले का मुख्य सरगना एवं कुछ अन्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिनके संबंध में साक्ष्य संकलन एवं विवेचना की कार्यवाही जारी है. अभियुक्त द्वारा करीब 20 अभियार्थियों को अपने घर में परीक्षा से पहले रात को प्रश्न पत्र और उसके उत्तर याद कराया गया, साथ ही कुछ छात्रों को देहरादून से अन्यत्र स्थान पर ले जाकर भी पेपर लीक किया गया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
- तनुज शर्मा पुत्र राम कुमार शर्मा निवासी रायपुर चौक थाना रायपुर जनपद देहरादून
अपील
- सभी ऐसे अभियार्थिओ को आगाह किया जाता है की जिन्होंने अनुचित साधनों से एग्जाम को क्लियर किया है वो स्वम से सामने आकर बयान दर्ज कराए अन्यथा जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है


